Get App

Shree Ram Twistex IPO Listing: ₹104 का शेयर ₹68 पर लिस्ट, आईपीओ को मिला था ताबड़तोड़ रिस्पांस

Shree Ram Twistex IPO Listing: श्री राम ट्विस्टेक्स कॉम्पैक्ट रिंग स्पन और कार्डेड यार्न जैसे सूती धागे बनाती है। इसमें कॉम्ब्ड भी होते हैं और कार्डेड भी। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 4:33 PM
Shree Ram Twistex IPO Listing: ₹104 का शेयर ₹68 पर लिस्ट, आईपीओ को मिला था ताबड़तोड़ रिस्पांस
Shree Ram Twistex IPO Listing: श्री राम ट्विस्टेक्स का ₹110 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 फरवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Shree Ram Twistex IPO Listing: धागे बनाने वाली कंपनी श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। हालांकि इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 43 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹104 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹70.00 और NSE पर ₹68.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर करीब 35% पूंजी ही घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवरी की कोशिश की। उछलकर BSE पर यह ₹73.45 (Shree Ram Twistex Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि  पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 29.38% घाटे में हैं।

Shree Ram Twistex IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

श्री राम ट्विस्टेक्स का ₹110 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 फरवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 43.66 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 3.94 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 220.30 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 76.63 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 1.06 करोड़ नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹7.35 करोड़ कैप्टिव यूज के लिए 6.1 मेगावाट सोलर पावर प्लांट और ₹39 करोड़ 4.2 मेगावाट पावर प्लांट के सेट अप की फंडिंग, ₹14.89 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹44 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Shree Ram Twistex के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें