जोश में शुगर शेयर, ग्लोबल बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी ने दिखाया असर

एथेनॉल ब्लेडिंग के लिए गन्ने के बढ़ते उपयोग के साथ ही शुगर इन्वेंट्री में काफी गिरावट आई है। जिसकी वजह से शुगर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसका असर शुगर स्टॉक्स पर नजर आ रहा है।

अपडेटेड Dec 10, 2021 पर 12:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gayatri Sugars में भी आज अपरसर्किट लगता दिखा जबकि Bajaj Hindusthan और Sakthi Sugars जैसे शेयरों में भी 2-3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

आज के कारोबार में बीएसई पर Shree Renuka Sugars और Rajshree Sugars ने 5 फीसदी का अपरसर्किट हिट किया। ये दोनों शेयर 33.20 और 33.70 रुपये पर लॉक होते नजर आए।

इसके अलावा Gayatri Sugars में भी आज अपरसर्किट लगता दिखा जबकि Bajaj Hindusthan और Sakthi Sugars जैसे शेयरों में भी 2-3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

ग्लोबल कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी का असर शुगर शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते पिछले कुछ महीनों से शुगर शेयर सुर्खियों में है। 9 दिसंबर को Balrampur Chini, Dalmia Bharat और Triveni Engg में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।


राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला ये शेयर प्री-कोविड हाई से 125% भागा, क्या हो आपकी निवेश रणनीति

हालांकि अभी भी इनमें से कई स्टॉक अपने 52 वीक हाई से नीचे कारोबार कर रहे हैं। Shree Renuka अपने 52 वीक हाई से 30 फीसदी नीचे नजर आ रहा है। वहीं Rajshree Sugars 10 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि Bajaj Hindusthan और Sakthi Sugars अपने 52 वीक हाई से 30-40 फीसदी नीचे नजर आ रहे हैं।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई कारण ऐसे हैं जिनके चलते अभी भी इन स्टॉक में बढ़ोतरी की संभावना नजर आ रही है। इनका कहना है कि एथेनॉल ब्लेडिंग के लिए गन्ने के बढ़ते उपयोग के साथ ही शुगर इन्वेंट्री में काफी गिरावट आई है। जिसकी वजह से शुगर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसका असर शुगर स्टॉक्स पर नजर आ रहा है। एनालिस्ट का यह भी मानना है कि बाकी बचे वित्त वर्ष 2022 में शुगर की कीमतें 36 रुपये प्रति किलो के ऊपर बनी रहेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।