Shrimp Stocks: झींगा कंपनियों के शेयरों को गुरुवार 3 अप्रैल को तगड़ा झटका लगा। अवंती फीड्स और एपेक्स फ्रोजन फूड्स के शेयर 17 फीसदी तक गिर गए। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलानों के बाद आई है। ट्रंप ने भारत सहित दुनिया के तमाम देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया है। भारत पर उन्होंने 26% टैरिफ लगाया है। हालांकि इसमें फार्मा जैसे कुछ सेक्टर्स को फिलहाल के लिए राहत दी गई है।
