Top F&O Calls: बाजार फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 323 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 1125 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो अरबिंदो फार्मा, सोना बीएलडब्ल्यू, आरईसी, पीएफसी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, कमिंस इंडिया के शेयर हरे निशान में नजर आये। निफ्टी में इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, सिप्ला, ओएनजीसी, हिंडाल्को और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Market Expert असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
