IPO Listings: 70 रुपये का शेयर ₹133 पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन 90% का मुनाफा; निवेशक मालामाल

Shyam Dhani Industries Listing: इस SME IPO को लेकर निवेशकों में गजब का उत्साह देखा गया था। 22 से 24 दिसंबर के बीच खुली इसकी बिडिंग में यह कुल 918 गुना सब्सक्राइब हुआ था। गैर-संस्थागत निवेशकों ने सबसे ज्यादा 1,613 गुना बोली लगाई थी

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 10:50 AM
Story continues below Advertisement
कंपनी के शेयर ₹70 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹133 पर लिस्ट हुए, जो इसके इश्यू प्राइस से ₹63 ज्यादा है

Shyam Dhani Industries IPO Listing: शेयर मार्केट में आज Shyam Dhani Industries ने अपनी लिस्टिंग के साथ ही तहलका मचा दिया है। मसाले बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों ने NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर 90% प्रीमियम के साथ शानदार शुरुआत की। जिन निवेशकों को IPO में शेयर अलॉट हुए थे, उनकी किस्मत चमक गई क्योंकि लिस्टिंग पर ही उनके पैसे करीब दोगुना हो गए। कंपनी के शेयर ₹70 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹133 पर लिस्ट हुए, जो इसके इश्यू प्राइस से ₹63 ज्यादा है।

धमाकेदार लिस्टिंग के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप ₹282 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है। वैसे लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 97-100% चल रहा था, और लिस्टिंग लगभग उसी अनुमान के मुताबिक रही।

निवेशकों से मिला था जबरदस्त रिस्पांस 


इस SME IPO को लेकर निवेशकों में गजब का उत्साह देखा गया था। 22 से 24 दिसंबर के बीच खुली इसकी बिडिंग में यह कुल 918 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

गैर-संस्थागत निवेशक(NII): इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा 1,613 गुना आवेदन आए।

रिटेल निवेशक: आम निवेशकों ने अपने हिस्से को 1,138 गुना भरा।

QIB: इस हिस्से में 256.2 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

IPO से जुड़ी खास बातें

इश्यू साइज: ₹38.48 करोड़

प्राइस बैंड: ₹65 - ₹70 प्रति शेयर

लॉट साइज: 2,000 शेयर (न्यूनतम निवेश ₹1.4 लाख - ₹2.6 लाख)

इश्यू का प्रकार: 100% फ्रेश इश्यू

जुटाए गए पैसों का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी ने बताया है कि IPO से मिलने वाली पूरी रकम सीधे बिजनेस को बढ़ाने में लगाई जाएगी। वर्किंग कैपिटल यानी रोजमर्रा के कामकाज की जरूरतों को पूरा करना। मौजूदा यूनिट में नई मशीनरी लगाना और सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित करने और मार्केटिंग और ब्रांड क्रिएशन पर खर्च होगा। इसके साथ ही पैसों से कंपनी के पुराने कर्ज को चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को भी पूरा किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।