Get App

Siddhi Cotspin IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹108 के शेयरों ने पहले ही दिन डुबोई 24% पूंजी

Siddhi Cotspin IPO Listing: सिद्धि कॉटस्पिन कॉटन के धागे बनाकर बेचती है। यह अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर्स, गारमेंट एक्सपोर्टर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को सप्लाई करती है। अब इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 26, 2025 पर 4:29 PM
Siddhi Cotspin IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹108 के शेयरों ने पहले ही दिन डुबोई 24% पूंजी
Siddhi Cotspin IPO Listing: सिद्धि कॉटस्पिन का ₹69.85 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19-23 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Siddhi Cotspin IPO Listing: कॉटन के धागे बनाने वाली सिद्धि कॉटस्पिन के शेयरों की आज NSE SME पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 4 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹108.00 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹86.40 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी 20% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, शेयर और नीचे आए। टूटकर यह ₹82.10 (Siddhi Cotspin Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 23.98% घाटे में हैं।

Siddhi Cotspin IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

सिद्धि कॉटस्पिन का ₹69.85 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19-23 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 4.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 17.53 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 5.94 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.50 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹53.4 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 15.24 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹8.97 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹25.10 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें