टैरिफ बढ़ोतरी का साइड इफेक्ट, टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहक गंवाने का सिलसिला जारी

TRAI ने जो सितंबर महीने का सब्सक्राइबर डाटा जारी किया है उसके पता चलता है कि टेलीकॉम कंपनियों ने सितंबर में 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहक गंवाए हैं। एयरटेल ने सितंबर में 14 लाख ग्राहक गंवाए हैं

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 1:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जियो ने सितंबर में करीब 79 लाख ग्राहक गंवाए हैं। हालांकि BSNL ने सितंबर में 8 लाख ग्राहक जोड़े हैं

जुलाई में टैरिफ बढ़ोतरी के बाद टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहक गंवाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। TRAI ने सितंबर का सब्सक्राइबर डाटा जारी किया है जिसके तहत टेलीकॉम कंपनियों ने सितंबर में 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहक गंवाए हैं। इस पर ज्यादा डिटेल देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने बताया कि टैरिफ बढ़ोतरी का साइड इफेक्ट जारी है। TRAI ने जो सितंबर महीने का सब्सक्राइबर डाटा जारी किया है उसके पता चलता है कि टेलीकॉम कंपनियों ने सितंबर में 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहक गंवाए हैं।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि एयरटेल ने सितंबर में 14 लाख ग्राहक गंवाए हैं। वोडा आइडिया ने सितंबर में 15 लाख ग्राहक गंवाए हैं। जियो ने सितंबर में करीब 79 लाख ग्राहक गंवाए हैं। हालांकि BSNL ने सितंबर में 8 लाख ग्राहक जोड़े हैं। बता दें कि टेलीकॉम कंपनियों ने जुलाई में टैरिफ बढ़ाए थे।

टेलीकॉम क्षेत्र के एक्सपर्ट्स के मुताबिक जुलाई में दरें बढ़ने के बाद से ग्राहकों का प्राइवेट कंपनियों को छोड़कर BSNL से सर्विस लेने का सिलसिला जारी है। पिछले दो महीने की रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो BSNL को छोड़कर सभी प्राइवेट कंपनियों ने ग्राहक गवाएं हैं और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की मांग 15 परसेंट तक बढ़ गई है। जुलाई में जब रिचार्ज महंगे हुए थे, तभी प्राइवेट कंपनियों को ग्राहकों ने तेजी से छोड़ना शुरू कर दिया था। जुलाई महीने में ही 37 लाख ग्राहक बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने गवां दिए थे और BSNL ने 29 लाख ग्राहक जोड़ लिए थे।


सीधे तौर पर मंहगे रिचार्ज का असर टेलीकॉम कंपनियों के बिजनेस पर दिखाई दे रहा है. यह सिलसिला अगर जारी रहा तो प्राइवेट कंपनियों को भविष्य में रिचार्ज महंगे करने से पहले सोचना पड़ेगा

 

अदाणी मुद्दे का बाजार पर नहीं होगा कोई लंबा असर, करेक्शन के बाद बाजार में खरीदारी के मौके- देविना मेहरा

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।