SIS Buyback: प्राइवेट सिक्योरिटी फर्म एसआईएस के बोर्ड ने इसे ₹120 करोड़ तक के शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है। अगस्त 2017 में लिस्टिंग के बाद से यह पांचवी बार है, जब कंपनी अपने शेयरों को वापस खरीदने वाली है। कंपनी ने सोमवार 29 जून को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि अब तक यह निवेशकों से करीब ₹420 करोड़ के शेयरों को वापस खरीद चुकी है और अब पांचवी बार तैयारी है। अब शेयरों के चाल की बात करें तो फिलहाल यह दबाव में है और बीएसई पर 3.32% की गिरावट के साथ ₹421.80 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.19% टूटकर ₹418.00 (SIS Share Price) तक आ गया था।
SIS Buyback: किस-किस भाव पर हुआ अब तक बायबैक
एसआईएस ने पहली बार वित्त वर्ष 2021 में प्रति शेयर ₹550 के भाव पर 18.2 लाख शेयरों को ₹100 करोड़ में खरीदा था। इसके बाद वित्त वर्ष 2023 में ₹550 के भाव पर 14.5 लाख शेयर ₹80 करोड़ में, फिर वित्त वर्ष 2024 में ₹550 के भाव पर 16.4 लाख शेयर ₹90 करोड़ में और वित्त वर्ष 2026 में ₹404 के भाव पर 37.1 लाख शेयर ₹150 करोड़ में बायबैक किया। अब पांचवी बार कंपनी ऐसा करने वाली है और इस बार कंपनी की योजना प्रति शेयर ₹478.50 के भाव पर ₹120 करोड़ में 25 लाख शेयरों को खरीदने की है।
अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?
एसआईएस के शेयरों की करीब 9 साल पहले 10 अगस्त 2017 को एंट्री हुई थी। ₹780 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹815 के भाव पर शेयर जारी हुआ था। लिस्टिंग के कुछ ही महीने बाद 13 दिसंबर 2017 को यह ₹1,289.95 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। 23 मार्च 2026 को यह ₹257.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया था। हालांकि ध्यान दें कि करीब सात साल पहले 2019 में इसने ₹10 की फेस वैल्यू वाले एक शेयर को ₹5-₹5 की फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में तोड़ा था जिसकी एक्स-डेट 15 जनवरी 2020 थी।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।