SJS Enterprises के शेयरों में आज 23 अगस्त को 2 फीसदी तक की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक 1.47 फीसदी बढ़कर 650.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, प्रमोटर ग्रुप की एंटिटी एवरग्राफ होल्डिंग्स ने कंपनी में अपनी 29.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। यह बिक्री ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब 550 करोड़ रुपये में हुई है। एक डीलर ने मनीकंट्रोल को बताया, "पिछले कुछ समय से इस ब्लॉक पर चर्चा चल रही थी और आखिरकार उन्हें खरीदार मिल गए।"
