Get App

Skyways Air Services Listing: IPO निवेशक मायूस, शेयर 10% घाटे में लिस्ट

Skyways Air Services Listing: स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड एक जानी-मानी लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी है। एक फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी लॉजिस्टिक्स मैनेजर की तरह काम करती है। IPO 71.25 गुना भरा था

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 4:43 PM
Skyways Air Services Listing: IPO निवेशक मायूस, शेयर 10% घाटे में लिस्ट
Skyways Air Services IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 138 रुपये प्रति शेयर था।

मेनबोर्ड सेगमेंट में स्काईवेज एयर सर्विसेज की आज, 1 सितंबर को लिस्टिंग निराशाजनक रही। BSE पर शेयर 9.7 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 124.50 रुपये और NSE पर 10 प्रतिशत घाटे के साथ 124 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 138 रुपये प्रति शेयर था। बाद में शेयर BSE पर लिस्टिंग प्राइस से करीब 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 125.65 रुपये और NSE पर 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 125.56 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का 582.80 करोड़ रुपये का IPO 24 अगस्त को खुला था और 27 अगस्त को बंद हुआ। यह कुल 71.25 गुना भरा था।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 139.69 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 87.24 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के​ लिए रिजर्व हिस्सा 25.40 गुना सब्सक्राइब हुआ।

क्या करती है स्काईवेज एयर सर्विसेज

स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड (SASL) एक जानी-मानी लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी है। एक फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी लॉजिस्टिक्स मैनेजर की तरह काम करती है। ऐसी कंपनी आमतौर पर खुद माल को एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले जाती, बल्कि ग्राहक की ओर से माल ढोने की जगह (शिपमेंट स्पेस) बुक करती है, सीमा शुल्क की प्रक्रिया संभालती है और अलग-अलग परिवहन कंपनियों के जरिए माल को हवाई, समुद्री, सड़क या रेल मार्ग से पहुंचाने की व्यवस्था करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें