Get App

Budget से पहले के हफ्ते में बाजार में मामूली बढ़त, IT, FMGC का प्रदर्शन रहा बेहतर

इस हफ्ते बाजार में निफ्टी इंडेक्स 28.75 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 24,530.9 पर बंद हुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स 85.31 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 80604.65 पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स लगभग 3 प्रतिशत नीचे गिर गया। बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत नीचे गिरकर करोबार करता नजर आया

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 21, 2024 पर 3:41 PM
Budget से पहले के हफ्ते में बाजार में मामूली बढ़त, IT, FMGC का प्रदर्शन रहा बेहतर
इस हफ्ते के दौरान FIIs ने 10,945.98 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। हालांकि DII ने 4,226.29 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची

Market This Week Ahead Budget 2024: पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों, आर्थिक आंकड़ों, नतीजों की बेहतर शुरुआत और मानसून की प्रगति में सुधार के कारण 19 जुलाई को समाप्त छोटे हफ्ते में भारतीय बाजार ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई बनाना जारी रखा। हालांकि अगले हफ्ते 23 जुलाई को आने वाले बजट से पहले शुक्रवार को बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। मुनाफावसूली के बीच बाजार इस हफ्ते मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 85.31 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 80604.65 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी इंडेक्स 28.75 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 24,530.9 पर बंद हुआ। वहीं 19 जुलाई को बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमश: 81587.76 और 24,854.80 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।

बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स लगभग 3% टूटा

बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स लगभग 3 प्रतिशत नीचे गिर गया। इसमें शामिल जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर, भारत बिजली, जीई पावर इंडिया, ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, अवांटेल, केईआई इंडस्ट्रीज, जी मीडिया कॉर्पोरेशन, भारत डायनेमिक्स, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, ज्यूपिटर वैगन्स में 11 -18 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। जबकि महानगर टेलीफोन निगम, टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र), जस्ट डायल, अरिहंत कैपिटल मार्केट्स, क्विक हील टेक्नोलॉजीज, इंडिया सीमेंट्स, आरपीजी लाइफ साइंसेज, एसजी फिनसर्व, ऑनमोबाइल ग्लोबल, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, जिंदल वर्ल्डवाइड, पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज, वीएसटी इंडस्ट्रीज, नवकार कॉर्पोरेशन 10-50 प्रतिशत ऊपर चढ़ गये।

बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 2.6 प्रतिशत की गिरावट आई। इसमें शामिल ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, कमिंस इंडिया, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, ऑयल इंडिया, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, एनएमडीसी 7-11 प्रतिशत के बीच गिरावट देखने को मिली। जबकि बढ़ने वाले शेयरों में एम्फैसिस, इमामी, जिलेट इंडिया, अजंता फार्मा, आईडीबीआई बैंक और कोलगेट पामोलिव (इंडिया) शामिल थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें