ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, एशिया और SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार

कल अमेरिका बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए थे। Dow में 87 और S&P 500 में 19 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी। Nasdaq में 8 अंकों की मामूली बढ़त देखने को मिली है

अपडेटेड Apr 08, 2022 पर 8:45 AM
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

ग्लोबल मार्केट में ज्यादा एक्शन नहीं हैं। एशिया और SGX NIFTY की फ्लैट शुरुआत हुई हैं। DOW FUTURES भी सुस्त नजर आ रहे हैं। हालांकि कल अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे लेकिन डॉलर इंडेक्स करीब 2 साल के उच्चतम स्तर पर है।

कल अमेरिका बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए थे। Dow में 87 और S&P 500 में 19 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी। Nasdaq में 8 अंकों की मामूली बढ़त देखने को मिली है। US फ्यूचर्स में लगभग फ्लैट कारोबार हो रहा है। एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिल रहा है।

यह भी पढ़े-IDFC Ltd ने अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, 20 अप्रैल होगी रिकॉर्ड डेट, जानिए डिटेल


भारतीय बाजार का RBI क्रेडिट पॉलिसी पर नजर रहेगी। डॉलर इंडेक्स करीब 2 साल के उच्चतम स्तर पर नजर रहेगी। SPR रिलीज की खबरों से कच्चा तेल फिसला है। ब्रेंट का भाव $101 के करीब नजर आ रहा है।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 28.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 26,820.37 के आसपास दिख रहा है।

वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.58 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.48 फीसदी चढ़कर 17,260.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 21,782.68 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.16 फीसदी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 3,239.32 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।