Get App

Small & Midcap Mantra:इस टायर स्टॉक ने 2021 में दोगुनी की निवेशकों की वेल्थ, जानिए क्या अभी भी है दम

अगर करंट मोमेंटम जारी रहता है तो फिर ये शेयर हमें 9-12 महीनें में 193-225 का स्तर दिखा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2021 पर 6:12 PM
Small & Midcap Mantra:इस टायर स्टॉक ने 2021 में दोगुनी की निवेशकों की वेल्थ, जानिए क्या अभी भी है दम

JK Tyre & Industries:पिछले 1 साल के दौरान जेके टायर में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि निफ्टी में इसी अवधि में 44 फीसदी और BSE 500 में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने  को मिली है।

टेक्निकल एनालिस्ट का कहना है कि जून से अब तक इस शेयर में 20 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। अगर करंट मोमेंटम जारी रहता है तो फिर ये शेयर हमें 9-12 महीनें में 193-225 का स्तर दिखा सकता है। इस अवधि  में निफ्टी में जहां 16 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं S&P BSE 500  20 फीसदी से कुछ ज्यादा भागा है।

जेके टायर का मार्केट कैप 3,550 करोड़ रुपये है। बीएसई पर इसने 6 अगस्त को 166 रुपये का 52 वीक हाई छुआ और उसके बाद से इसमें कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। जानकारों का कहना है कि इस शेयर में अभी भी गिरावट पर खरीद की जा सकती है। इसकी रैली अभी खत्म नहीं हुई है।

रिलायंस सिक्योरिटी के जतिन गोहिल का कहना है कि टेक्निकल चार्ट पर 20-month और 50-month EMA के जोन में जून महीने में पॉजिटीव क्रॉस ओवर बना जिसकी वजह से इस शेयर में तेजी आती दिखी। जून से अब तक इस शेयर में 20 फीसदी की रैली देखने को मिली है ।अगर यह मोमेंटम बना रहता है तो अगले 9-12 महीने में इस स्टॉक में 193-225 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।

 Trade Spotlight:ग्लैंड फार्मा, भारती एयरटेल और एस्कॉर्ट्स पर जानें आगे क्या हो निवेश रणनीति

बता दें कि जेके टायर , कार, बस औऱ ट्रैक के टायर बनाती है। जून तिमाही में कंपनी को 44 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था जबकि इसके पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी को 204 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटी के जतिन गोहिल का यह भी कहना है कि इस स्टॉक में करेंट लेवल पर भी खरीदारी की जा सकती है लेकिन अगर 150 रुपये के आसपास कोई डिप मिलता है तो सबसे ज्यादा बेहतर रहेगा। इस खरीद के लिए 130 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें