कल समाप्त हुआ हफ्ता कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते उतार-चढ़ाव से भरा रहा। अंत में अहम इंडेक्स अपने सपोर्ट लेवल से नीचे फिसल गए लेकिन छोटे-मझोले शेयरों की चमक कायम रही। कल समाप्त हुए हफ्ते में सेसेंक्स 53000 के नीचे बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15800-15700 के अपने अहम सपोर्ट से नीचे फिसल गया।