Get App

छोटे-मझोले शेयर हुए काफी महंगे, अब लॉर्ज कैप में नजर आ रहे कमाई के अच्छे मौके : प्रशांत जैन

प्रशांत जैन ने कहा कि बड़े निवेशक बाजार और इकोनॉमी को लेकर काफी ज्यादा पॉजिटिव हैं। इंडियन इकोनॉमी का मीडियम से लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक काफी मजबूत है। देश में इक्विटी मार्केट में लोगों के रुझान में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। खासकर कोविड के बाद, कहानी एकदम से बदल गई है। अधिकांश लोग अब इस बात से सहमत हैं कि अगले दशक में भारत की इकोनॉमी में तेज ग्रोथ देखने को मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2023 पर 1:43 PM
छोटे-मझोले शेयर हुए काफी महंगे, अब लॉर्ज कैप में नजर आ रहे कमाई के अच्छे मौके : प्रशांत जैन
प्रशांत जैन का कहना है कि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था बढ़ती है और बचत भी बढ़ती है। ऐसे में समय के साथ इक्विटी में भी निवेश बढ़ता दिखेगा

जाने-माने निवेशक और 3पी इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के निदेशक प्रशांत जैन का कहना है कि वे भारत की ग्रोथ स्टोरी को लेकर बुलिश हैं। आगे इंडियन इक्विटी मार्केट में जोरदार ग्रोथ की संभावना है। उनका मानना है कि इकोनॉमी और बचत में बढ़त के साथ ही इक्विटी मार्केट में ओर निवेश आता दिखेगा। फंड-मैनेजर से उद्यमी बने और अपने कॉन्ट्रेरियन बेट्स (ट्रेंड के विपरीत) के लिए पहचाने जाने वाले प्रशांत ने मनीकंट्रोल को दिए गए एक विशेष साक्षात्कार में आगे कहा कि वे बैंकिंग शेयरों को लेकर बुलिश हैं। यहां हम आपके लिए इस लंबी बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।

बाजार और इकोनॉमी को लेकर पॉजिटिव

बाजार और इकोनॉमी पर बात करते हुए प्रशांत जैन ने कहा कि बड़े निवेशक बाजार और इकोनॉमी को लेकर काफी ज्यादा पॉजिटिव हैं। इंडियन इकोनॉमी का मीडियम से लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक काफी मजबूत है। देश में इक्विटी मार्केट में लोगों के रुझान में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। खासकर कोविड के बाद, कहानी एकदम से बदल गई है। अधिकांश लोग अब इस बात से सहमत हैं कि अगले दशक में भारत की इकोनॉमी में तेज ग्रोथ देखने को मिलेगी। इसके अलावा अप्रैल से फिक्सड इनकम पर लागू कर नियमों में बदलाव से भी इक्विटी में निवेश बढ़ने की संभावना दिख रही है।

बाज़ार में ग्रोथ की काफी ज्यादा गुंजाइश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें