Stocks News: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर फोकस करने वाली स्मॉलकैप कंपनी ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस (Blue Cloud Softech Solutions) के शेयरों में आज 24 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी को तेलंगाना में सरकारी हेल्थकेयर प्रोजेक्ट मिलने की खबर के बाद शेयर इंट्राडे में करीब 6% तक उछल गया।
बीएसई पर इसका शेयर एक दिन पहले बंद भाव 18.31 रुपये के मुकाबले आज 19.16 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान ₹19.50 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जो 6.49% की बढ़त दिखाता है। हालांकि, ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते शेयर कारोबार के अंत में 3.6 फीसदी की बढ़त के साथ 18.97 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
किस प्रोजेक्ट से आई तेजी?
इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी तेलंगाना के आरोग्यश्री (Aarogyasri) हेल्थकेयर सिस्टम में अपना ‘Access Genie AI’ प्लेटफॉर्म लागू करेगी। प्रोजेक्ट के दायरे में AI आधारित एक्सेस सिस्टम की तैनाती, फील्ड सर्वे और एंड-कस्टमर सर्वे शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने इस ऑर्डर की वैल्यू का खुलासा नहीं किया है।
इस खबर के बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी और शेयर में खरीदारी देखने को मिली।
शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, इस शेयर ने पिछले 5 साल में करीब 14.07% का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले एक साल में इसमें 1.92% की मामूली बढ़त रही है। साल 2026 में अब तक (YTD) यह शेयर 2.12% गिरा है, जबकि इसी अवधि में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 10% की गिरावट आई है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।