शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन अच्छी तेजी दिखी। निफ्टी 0.98 फीसदी यानी 220 अंक चढ़कर 22,776 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.95 फीसदी यानी 685 अंक के उछाल के साथ 73,067 पर क्लोज हुआ। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार करेक्शन के बाद शेयरों की वैल्यूएशंस अट्रैक्टिव लेवल पर आ गई हैं। अभी निवेश करने पर अच्छी कमाई हो सकती है। ब्रोकरेज फर्म मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल ने ऐसे शेयरों की लिस्ट की तैयार की है।
इस कंज्यूमर ड्यूरबेल कंपनी में कमाई का मौका
मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल की लिस्ट का पहला शेयर आदित्य विजन है। यह कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी है। आदित्य विजन का शेयर 6 अक्तूबर को 0.87 फीसदी गिरकर 595.80 रुपये पर बंद हुआ। बीते 6 महीनों में यह शेयर 29 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 720 रुपये है। इसका मतलब है कि यह शेयर 26 फीसदी चढ़ सकता है।
इस शेयर पर दांव लगाने से 26% रिटर्न मिल सकता है
इस लिस्ट की दूसरी कंपनी कैपिलरी टेक्नोलॉजीज है। यह आईटी कंपनी है। यह शेयर 6 अक्तूबर को 7.53 फीसदी चढ़कर 587.20 रुपये पर बंद हुआ। बीते छह महीनों में यह शेयर 21 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 700 रुपये है। इसका मतलब है कि इस शेयर पर दांव लगाने से 26 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
बीते छह महीनों में 53 फीसदी चढ़ा है यह शेयर
कार्बोरंडम यूनिवर्सल इस लिस्ट का तीसरा शेयर है। यह कैपिटल गुड्स कंपनी है। यह शेयर 6 अक्तूबर को 0.15 फीसदी चढ़कर 1,269.50 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर बीते छह महीनों में 53 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इसका टारगेट प्राइस 1,563 रुपये है। इसका मतलब है कि इस शेयर में 26 फीसदी तेजी आ सकती है।
इस शेयर की कीमत 45 फीसदी उछल सकती है
गोदावरी पावर एंड इस्पात के शेयरों में भी कमाई का मौका दिख रहा है। यह शेयर 6 अक्तूबर को 3.4 फीसदी चढ़कर 218.50 रुपये पर बंद हुआ। बीते छह महीनों में यह शेयर 20 फीसदी गिरा है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 314 रुपये है। इसका मतलब है कि इस शेयर में 45 फीसदी का उछाल दिख सकता है।
इस शेयर में आ सकती है 51 फीसदी तेजी
ताजजीवीके होटल्स के शेयर में निवेश का मौका दिख रहा है। यह होटल एंड रिजॉर्ट कंपनी है। यह शेयर 6 अक्तूबर को 1.17 फीसदी चढ़कर 319 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर ने बीते छह महीनों में कोई रिटर्न नहीं दिया है। इसका टारगेट प्राइस 475 रुपये है। इसका मतलब है कि यह शेयर करेंट लेवल से 51 फीसदी चढ़ सकता है।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।