ई-कॉमर्स कंपनी का शेयर बना रॉकेट, एक साल में 41% फीसदी का उछाल

Meesho ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि उसके कंटेंट कॉमर्स बिजनेस की नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (MMV) की ग्रोथ 31 अगस्त, 2026 को खत्म 12 महीनों में साल दर साल आधार पर 152 फीसदी रही। इसमें नैनो क्रिएटर्स, होममेर्कस और छोटे शहरों में कंज्यूमर्स के बढ़ते पार्टिसिपेशन का हाथ रहा

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 1:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
6 अक्टूबर को 1 बजे कंपनी का शेयर 5.62 फीसदी चढ़कर 239.26 रुपये पर चल रहा था।

ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के शेयर 6 अक्तूबर को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। 1 बजे कंपनी का शेयर 5.62 फीसदी चढ़कर 239.26 रुपये पर चल रहा था। इसकी वजह दूसरी तिमाही में कंपनी का स्ट्रॉन्ग बिजनेस अपडेट है। इससे एक समय शेयर 6.19 फीसदी चढ़कर 240.50 रुपये तक पहुंच गया गया था।

कंटेंट कॉमर्स बिजनेस की नेट मर्चेंडाइज वैल्यू की अच्छी ग्रोथ

Meesho ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि उसके कंटेंट कॉमर्स बिजनेस की नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (MMV) की ग्रोथ 31 अगस्त, 2026 को खत्म 12 महीनों में साल दर साल आधार पर 152 फीसदी रही। इसमें नैनो क्रिएटर्स, होममेर्कस और छोटे शहरों में कंज्यूमर्स के बढ़ते पार्टिसिपेशन का हाथ रहा। कंपनी ने कहा है कि इस दौरान 1.6 लाख एक्टिव क्रिएटर्स ने कंटेंट कॉमर्स में पार्टिसिपेट किया। इसमें 90 फीसदी नैनो क्रिएटर्स हैं या ऐसे क्रिएटर्स हैं, जिनके 10,000 से कम फॉलोअर्स हैं।


एक्टिव क्रिएटर्स में से ज्यादातर नॉन-मेट्रो शहरों के 

एक्टिव क्रिएटर्स बेस का करीब 81 फीसदी देश के नॉन-मेट्रो शहरों से है। इससे क्रिएटर आधारित कॉमर्स में छोटे शहरों की बढ़ती भूमिका का पता चलता है। कंपनी ने कहा है कि कंटेंट कॉमर्स ऑर्डर्स में 66 फीसदी हिस्सेदारी टियर 3 और टियर 4 शहरों की रही। इनमें वाराणसी, अगरतला, जबलपुर और मदुरई का योगदान सबसे ज्यादा रहा। मीशो के एक्टिव कंटेंट कॉमर्स क्रिएटर्स में होममेकर की हिस्सेदारी 40 फीसदी रही।

कुल क्रिएटर्स में से 25 फीसदी फर्स्ट टाइम क्रिएटर्स 

कंपनी ने कहा है कि 25 फीसदी एक्टिव क्रिएटर्स फर्स्ट टाइम क्रिएटर्स थे। इससे पता चलता है कि प्लेटफॉर्म पर पार्टिसिपेशन बढ़ रहा है। मीशो की जनरल मैनेजर (कंटेंट कॉमर्स) निकिता दावदा ने कहा, "कंटेंट कॉमर्स एनएमवी बीते 12 महीनों में साल दर साल आधार पर 152 फीसदी बढ़ा है। इसमें 1.6 लाख एक्टिव क्रिएटर्स का हाथ है।" कंपनी ने कहा है कि बीते 12 महीनों में उसके शॉर्ट टर्म वीडियो प्लेटफॉर्म वीडियो फाइंड्स का कंटेंट व्यूज करीब 4,800 और वॉच टाइम करीब 9,0000 करोड़ मिनट्स रहा है।

क्रिएटर-आधारित शॉपिंग में वीमेंस फैशन कैटेगरी सबसे ऊपर

कंपनी ने कहा है कि कंटेंट कॉमर्स कंज्यूमर्स को वीडियो और रिकॉमेंडेशंस के जरिए प्रोडक्ट्स डिस्कवर करने की मौका देता है। इसके बाद कस्टमर्स प्रोडक्ट्स का इवैल्यूएशन करते हैं और खरीदते हैं। क्रिएटर-आधारित शॉपिंग के लिहाज से वीमेंस फैशन सबसे बड़ी कैटेगरी बनी हुई है। कंटेंट का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्सलनल केयर और होम प्रोडटक्टच्स में बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Transrail Share Price: ₹412 करोड़ के ऑर्डर का जश्न, 5% उछल पड़ा शेयर

मीशो का शेयर बीते एक साल में 40 फीसदी चढ़ा

मीशो का शेयर बीते एक साल में 40.51 फीसदी और इस साल 31 फीसदी चढ़ा है। 6 अक्तूबर को शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी 0.67 फीसदी यानी 146 अंक चढ़कर 22,701 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.67 फीसदी यानी 480 अंक चढ़कर 72,866 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी 0.72 फीसदी की तेजी दिखी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।