SmallCap-MidCap Strategy: स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में कुछ समय से बिकवाली का काफी दबाव दिख रहा है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स एक महीने में करीब 8 फीसदी और निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स करीब 5 फीसदी कमजोर हुआ है। हालांकि कुछ स्मॉलकैप और मिडकैप में खरीदारी का रुझान दिख रहा है लेकिन इनकी गिरावट के चलते निवेशकों के बीच घबराहट बढ़ी है। ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज की स्ट्रैटेजी रिपोर्ट के मुताबिक अभी इन शेयरों से अच्छी कमाई की काफी गुंजाइश है। 16 मार्च की तारीख में जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ते कैपेक्स साइकिल और खपत में उछाल के चलते इन्हें तगड़ा सपोर्ट मिलेगा।
