स्मॉलकैप-मिडकैप का कमजोर प्रदर्शन FY27 में भी जारी रह सकता है, 6% गिरने के बाद भी महंगे हैं ये स्टॉक्स

बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) ग्लोबल रिसर्च के इंडिया रिसर्च हेड अमीश शाह का कहना है कि इंडियन मार्केट्स की वैल्यूएशन ज्यादा बनी हुई है। बीते एक साल में इंडियन मार्केट्स ने बहुत कम रिटर्न दिया है। सच यह है कि ग्रोथ भी इस दौरान काफी कम रही है

अपडेटेड Dec 12, 2025 पर 7:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय शेयर बाजार ने बीते एक साल में दूसरे उभरते बाजारों से काफी कम रिटर्न दिया है।

इंडियन मार्केट्स का प्रदर्शन बीते एक साल में दूसरे उभरते बाजारों के मुकाबले काफी कमजोर रहा है। वैल्यूएशंस अब भी ज्यादा है। बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) ग्लोबल रिसर्च के इंडिया रिसर्च हेड अमीश शाह ने ये बातें कही हैं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि अर्निंग्स डाउनग्रेड्स में अब कमी दिख रही है। FY27 में अपेक्षाकृत लो बेस पर अर्निंग्स ग्रोथ में इम्प्रूवमेंट दिख सकता है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने मार्केट और इनवेस्टमेंट के बारे में कई बातें बताईं।

इंडियन मार्केट्स की वैल्यूएशन अब भी ज्यादा

उन्होंने कहा कि इंडियन मार्केट्स की वैल्यूएशन ज्यादा बनी हुई है। बीते एक साल में इंडियन मार्केट्स ने बहुत कम रिटर्न दिया है। सच यह है कि ग्रोथ भी इस दौरान काफी कम रही है। FY2025 में निफ्टी की अर्निंग्स ग्रोथ सिर्फ 5.5 फीसदी थी। FY26 में हमें 7 फीसदी अर्निंग्स ग्रोथ की उम्मीद है। इसलिए 6 फीसदी की औसत ग्रोथ के हिसाब से मार्केट ने रिटर्न दिया है। इसका मतलब यह भी है कि निफ्टी की वैल्यूएशंस में कमी नहीं आई है।


स्मॉलकैप-मिडकैप स्टॉक्स गिरावट के बाद भी महंगे

शाह ने कहा कि इस साल 4-6 फीसदी गिरावट के बाद स्मॉलकैप और मिडकैप की वैल्यूएशंस में कमी आई है। लेकिन, ये अब भी महंगे हैं। इस वजह से BofA रिसर्च का मानना है कि हमने FY25 में स्मॉल और मिडकैप स्टॉक्स का जैसा प्रदर्शन देखा है, वह FY27 में भी जारी रह सकता है। निफ्टी की लॉन्ग टर्म एवरेज वैल्यूएशन 16 गुना रही है। हालांकि, मेरा मानना है कि 16 गुना को निफ्टी की वैल्यूएशन मानना ठीक नहीं है, क्योंकि निफ्टी में शामिल कंपनियां बदलती रहती हैं।

अर्निंग्स डाउनग्रेड में कमी दिख रही है

अर्निंग्स के अनुमान में कमी के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें कमी आएगी, क्योंकि ग्रोथ बढ़ने की संभावना है। जब यह साल शुरू हुआ था तब हमने FY26 के लिए निफ्टी की अर्निंग्स ग्रोथ 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था, जबकि आम राय 22 फीसदी अर्निंग्स ग्रोथ के पक्ष में थी। हमने अब भी 7 फीसदी के अपने अनुमान को कायम रखा है। लेकिन, आम राय 22 फीसदी से घटकर 8 फीसदी पर आ गई है।

यह भी पढ़ें: लॉर्जकैप स्टॉक्स के लौटने वाले हैं अच्छे दिन, इन 10 स्टॉक्स पर लगा सकते हैं दांव

अर्निंग्स ग्रोथ में इम्प्रूवमेंट दिख सकता है

उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में FY27 में भी ग्रोथ कमजोर रहने जा रही है। लेकिन यह FY26 से थोड़ी बेहतर रह सकती है। FY26 में निफ्टी की कुछ कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ अब तक 5-6 फीसदी रही है। आगे यह बढ़कर 8-9 फीसदी तक जा सकती है, जो बहुत ज्यादा नहीं है। लेकिन, पिछले साल के मुकाबले इम्प्रूवमेंट है। इसी तरह लार्जकैप आईटी फर्मों की अर्निंग्स ग्रोथ 2-3 फीसदी रही है। यह बढ़कर 5-8 फीसदी तक जा सकता है। यह बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन पिछले साल से ज्यााद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।