Gold Price Today: और चढ़े सोने के भाव, चांदी की भी चमक बढ़ी; ये हैं नए रेट

Gold Price Today: पुणे में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 130760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,213.12 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 67% की बढ़ोतरी देखी गई है

अपडेटेड Dec 12, 2025 पर 7:57 AM
Story continues below Advertisement
सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं।

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में 12 दिसंबर की सुबह तेजी दिख रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 130910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 130760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,213.12 डॉलर प्रति औंस पर है। अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाए जाने के बाद सोने में निवेश बढ़ा है। प्रमुख ब्याज दर घटने से बॉन्ड पर यील्ड कम होने की संभावना रहती है, जिससे निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं। देश के कुछ बड़े शहरों में इस वक्त गोल्ड रेट क्या है, जानिए...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 130910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 120010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 119860 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 130760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 130760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 119860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 120010 130910
मुंबई 119860 130760
अहमदाबाद 119910 130810
चेन्नई 119860 130760
कोलकाता 119860 130760
हैदराबाद 119860 130760
जयपुर 120010 130910
भोपाल 119910 130810
लखनऊ 120010 130910
चंडीगढ़ 120010 130910

इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 67% की बढ़ोतरी देखी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां और रुपये-डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 में सोने की कीमत 5 प्रतिशत से 16 प्रतिशत और चढ़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें इस साल अब तक लगभग 60 प्रतिशत (लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन) तक चढ़ चुकी हैं।

क्रेडिट स्कोर क्यों गिर रहा है? सही कदम उठाने के बावजूद छिपे कारणों ने चौंकाया... जानिए क्या है वजह?

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी में भी 12 दिसंबर को तेजी है। भाव 2,01,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। एक दिन पहले चांदी ने नया रिकॉर्ड हाई क्रिएट किया था। इस साल की शुरुआत से अब तक​ चांदी 116.72 प्रतिशत चढ़ी है। ग्लोबल सप्लाई में कमी, चीन से लगातार ज्यादा मांग और औद्योगिक खपत में बढ़ोतरी की वजह से इस साल रिटर्न के मामले में चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 62.88 डॉलर प्रति औंस है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।