Smallcap Stocks: शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद 50 स्मॉलकैप स्टॉक्स में 10-41 फीसदी तक उछाल

बाजार में गिरावट के बावजूद कई स्मॉलकैप स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली। करीब 50 स्मॉलकैप स्टॉक्स में 10-41 फीसदी की तेजी दिखी। इनमें वेबसोल एनर्जी सिस्टम्स, वेलियंट ऑर्गेनिक्स, बोडल केमिकल्स, गुजरात अल्केलिज, निटको, डीप इंडस्ट्रीज. शेली इंजीनियरिंग, नेटवर्क पीपल शामिल रहे

अपडेटेड Mar 21, 2026 पर 6:42 PM
Story continues below Advertisement
इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 0.04 फीसदी और निफ्टी में 0.15 फीसदी गिरावट आई।

शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। हफ्ते के शुरुआती तीन दिनों में बाजार में तेजी दिखी। लेकिन, चौथे दिन की गिरावट यह तेजी अपने साथ ले उड़ी। पांचवें दिन शुरुआत में अच्छी रिकवरी दिखी। लेकिन, सेंसेक्स और निफ्टी हाई लेवल पर टिके रहने में नाकाम रहे। आखिर में बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए। पूरे हफ्ते की बात करें तो बीएसई मिडकैप इंडेक्स और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा। बीएसई सेंसेक्स में 0.04 फीसदी और निफ्टी में 0.15 फीसदी गिरावट आई।

इन स्मॉलकैप शेयरों में उछाल

बाजार में गिरावट के बावजूद कई स्मॉलकैप स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली। करीब 50 स्मॉलकैप स्टॉक्स में 10-41 फीसदी की तेजी दिखी। इनमें वेबसोल एनर्जी सिस्टम्स, वेलियंट ऑर्गेनिक्स, बोडल केमिकल्स, गुजरात अल्केलिज, निटको, डीप इंडस्ट्रीज. शेली इंजीनियरिंग, नेटवर्क पीपल, उत्तम शुगर मिल्स, कैपसाइट इंफ्राप्रोजेक्ट्स, जयप्रकाश पावर वेंचर्स शामिल रहे। बाजार का सेंटीमेंट कमजोर है।


बाजार पर मध्यपूर्व की लड़ाई का असर

शेयर बाजार में पहले एंथ्रोपिक के नए एआई टूल्स की वजह से गिरावट आई थी। उसके बाद 28 फरवरी से अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया। बाजार का सेंटिमेंट कमजोर है। मध्यपूर्व में चल रही लड़ाई से क्रूड की कीमतों में उछाल है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर क्रूड की कीमतें लंबे समय तक 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी रहती है तो इससे दुनिया में महंगाई बढ़ने का डर है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार है।

बाजार में कमजोरी के संकेत

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ स्मॉल थिन कैंडल बना है। तकनीकी रूप से यह डोजी टाइप कैंडल पैटर्न के फॉर्मेशन का संकेत है। यह अपसाइड बाउंस में स्ट्रेंथ की कमी का संकेत है। लोअर टॉप्स और बॉटम जैसे बेयरिश पैटर्न पहले की तरह बने हुए हैं। निफ्टी पैटर्न के नए लोअर बॉटम बनाने के रास्ते पर है।

smallcap stocks

इनवेस्टर्स को सावधानी रखने की सलाह

रेलिगेयर ब्रोकिंग में एसवीपी-रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा कि मार्केट के निगेटिव सेंटिमेंट को देखते हुए हम सावधानी रख रहे हैं। हमारा मानना है कि जब तक पूरी तरह से स्टैबिलिटी नहीं आ जाती नेकेड ट्रेड्स की जगह हेज्ड पोजीशन पर जोर होना चाहिए। निफ्टी के लिए 23,400-23,600 का जोन तेजी की स्थिति में रेसिस्टेंस का जोन होगा। गिरावट की स्थिति में 22,800 पर बड़ा सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Share Markets: यह शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए खराब समय, लेकिन लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स के लिए निवेश का बड़ा मौका

क्रूड ऑयल की कीमतों को लेकर चिंता

एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा कि शुक्रवार को पूरे दिन सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल ने इंडियन मार्केट को बड़ी चोट पहुंचाई। आवर्ली चार्ट पर 21EMA पर निफ्टी को रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ा। उसके बाद यह नीचे चला गया। निफ्टी के लिए 22,950-23,000 पर बड़ा सपोर्ट है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।