Get App

बाजार खुलते ही इस ऑटो कंपनी के शेयर को लगे पंख, 10 महीनों में स्टॉक ने दोगुना किया है पैसा

एसएमएल महिंद्रा के शेयर को 4 सितंबर को पंख लग गए। यह 10 फीसदी उछला। 3 सितंबर को भी शेयर 7 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ। बीते एक हफ्ते में यह शेयर 21 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। कंपनी ने बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने का ऐलान किया है, जिससे शेयरों में तेजी आई है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 04, 2026 पर 4:13 PM
बाजार खुलते ही इस ऑटो कंपनी के शेयर को लगे पंख, 10 महीनों में स्टॉक ने दोगुना किया है पैसा
कंपनी की नजरें भारत में तेजी से बढ़ते कमर्शियल व्हीकल्स बाजार पर है।

एसएमएल महिंद्रा के शेयर में 4 सितंबर को बाजार खुलते ही पंख लग गए।  यह शेयर 10 फीसदी चढ़कर 6,298 रुपये पर बंद हुआ। 3 सितंबर को भी इस शेयर में जबर्दस्त तेजी आई थी। यह 7.5 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। एक हफ्ते में यह शेयर करीब 22 फीसदी चढ़ा है। शेयरों में तेजी की वजह कंपनी का एक बड़ा ऐलान है।

कंपनी ने बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने का बनाया प्लान

SML Mahindra के एक सीनियर एग्जिक्यूटिव ने कहा है कि कंपनी कमर्शियल व्हीकल मार्केट सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी FY31 तक बढ़ाकर 10-12 फीसदी करना चाहती है। अभी यह करीब 7.2 फीसदी है। कंपनी FY36 तक 20 फीसदी से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी चाहती है। इस कंपनी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की 58.96 फीसदी हिस्सेदारी है।

M&M ने SML Isuzu में खरीदी थी हिस्सेदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें