Sobha Block Deal: गोदरेज फैमिली की निजी स्वामित्व वाली आर्म अनामुडी रियल एस्टेट एलएलपी ब्लॉक डील के जरिए रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड में 5 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। सीएनबीसी-टीवी18 ने आज 25 जुलाई को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह डील 10 करोड़ डॉलर में हो सकती है। अनामुडी रियल एस्टेट्स के पास रियल एस्टेट कंपनी में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी है। सोभा लिमिटेड के शेयरों में आज 25 जुलाई को 2.07 फीसदी की तेजी आई है। यह स्टॉक BSE पर 1862.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 19,920 करोड़ रुपये है।
