Sobha Q4 Results: रियल एस्टेट कंपनी Sobha Ltd ने चौथी तिमाही (Q4) में मजबूत नतीजे दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹92 करोड़ रहा। यह पिछले साल इसी तिमाही के ₹41 करोड़ से करीब 124% ज्यादा है। वहीं रेवेन्यू 60.2% बढ़कर ₹1,908 करोड़ पहुंच गया, जो पहले ₹1,215 करोड़ था।
