जापान की इनवेस्टमेंट बैंक सॉफ्टबैंक (Softbank) की ओर से भारतीय एंटिटीज में हिस्सेदारी बिक्री लगातार जारी है। एक बार फिर नंबर Policybazaar प्लेटफॉर्म की मालिक PB Fintech का रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, Softbank की एंटिटी SVF Python II Cayman ने PB Fintech में ओपन मार्केट ट्रांजेक्शंस के जरिए 1,14,21,212 इक्विटी शेयर बेचे हैं। SVF ने यह बिक्री 800.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की है, जिससे सौदे की कुल वैल्यू 913.75 करोड़ रुपये होती है। PB Fintech में गवर्मेंट पेंशन फंड ने 16 लाख और HDFC Mutual Fund ने 15 लाख शेयरों को समान कीमत पर खरीदा है।
