जापान का सॉफ्टबैंक 2026 से भारत में वापसी करेगा। यह फिर से भारतीय कंपनियों या स्टार्टअप्स में निवेश शुरू करेगा। सॉफ्टबैंक इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स के मैनेजिंग पार्टनर सुमेर जुनेजा का कहना है कि कंपनी को भरोसा है कि वह कैपिटल लगाएगी। उन्होंने साफ किया कि फर्म का भारत के अगले ग्रोथ साइकिल से बाहर रहने का कोई इरादा नहीं है। मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में जुनेजा ने कहा, “हम पक्का गेम से बाहर नहीं रहना चाहते।” अगर एक्टिव रहने के लिए जरूरी हुआ तो कंपनी छोटे निवेश करने के लिए तैयार है।
