Solar Industries Share Price : सीएनबीसी-आवाज को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि सोलार इंडस्ट्रीज इंटरनेशनल मार्केट में बड़े अधिग्रहण की तैयारी कर रही है। उसकी नजर इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव बनाने वाली कंपनियों पर है। इसकी अफ्रीका की टॉप-3 कंपनियों में से एक को खरीदने की तैयारी। कंपनी का ग्लोबल बिजनेस के विस्तार पर बड़ा फोकस है। यह साउथ अफ्रीका को फ्यूचर एक्सपेंशन हब बनाने पर फोकस कर रही है। पिछली कॉनकॉल में मैनेजमेंट ने कहा था कि ग्रोथ के लिए अफ्रीका उसकी पहली प्राथमिकता है। इस पर कंपनी मैनेजमेंट को CNBC-आवाज़ के भेज ईमेल के जवाब का इंतजार है। इस खबर के चलते 3 सितंबर को सोलर इंडस्ट्रीज़ के शेयरों में 4.5% की बढ़त देखने को मिली है।
कंपनी को वित्तीय प्रदर्शन पर एक नजर
पिछले महीने, इस डिफेंस कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस अवधि में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट में सालाना आधार पर 93% की ज़बरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका प्रॉफ़िट बढ़कर ₹652.55 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹339 करोड़ था।
इस अवधि में कंपनी की कामकाजी आय भी सालाना आधार पर 70% से ज़्यादा बढ़कर ₹3,668 करोड़ हो गई। जबकि वित्त वर्ष 2026 की इसी अवधि में कंपनी की कामकाजी आय ₹2,154 करोड़ रुपए थी। EBITDA भी ₹534.9 करोड़ से सालाना आधार पर 93.6% बढ़कर ₹1,035.2 करोड़ रुपए पर रहा। वहीं, EBITDA मार्जिन 24.8% से बढ़कर 28.1% हो गया।
इस अवधि में कंपनी का कुल ऑर्डर बुक ₹21,350 करोड़ की थी, जिससे भविष्य की कमाई का अंदाज़ा मिलता है। सोलर इंडस्ट्रीज ने कहा था कि उसे आने वाली तिमाहियों में बड़े नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने ग्रोथ गाइडेंस को बनाए रखा है और कहा है कि वह 14,000 करोड़ रुपये के ग्रोथ गाइडेंस को हासिल करने की राह पर है। इसने वित्त वर्ष 2027 में कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 2,050 करोड़ रुपये तय किए हैं, जिसमें से लगभग 450 करोड़ रुपये पहली तिमाही के दौरान खर्च किए गए हैं।
सोलार इंडस्ट्रीज: रेवेन्यू ब्रेक-अप
कंपनी की कमाई में इंटरनेशनल बिजनेस का 39%, घरेलू बिजनेस का 33% और डिफेंस बिजनेस का 27% योगदान है। सोलार इंडस्ट्रीज फाइनेंशियल सेहत की बात करें तो FY26 तक इस पर 867 करोड़ रुपए का कर्ज था। इसका FY27 रेवेन्यू टारगेट 14000 करोड़ रुपए है।