Sona BLW Shares: सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिशन फॉर्जिंग्स के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई और यह 2% से अधिक उछल गया। इसके शेयरों में यह तेजी कंपनी के विरासत से जुड़े विवाद को लेकर कोर्ट के निर्देश पर आई है। कोर्ट ने प्रिया कपूर को संजय कपूर की सभी संपत्तियों का खुलासा करने का निर्देश दिया तो निवेशक चहक उठे और शेयर उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 1.04% की बढ़त के साथ ₹449.95 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.73% उछलकर ₹457.45 के भाव पर पहुंच गया था।