South Indian Bank के शेयरों में 10% की दमदार रैली, राइट्स इश्यू को मंजूरी मिलने के बाद चढ़े शेयर

South Indian Bank share price : पिछले एक महीने में इस स्टॉक ने 16 परसेंट का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसमें 44 परसेंट की तेजी आ चुकी है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 113 फीसदी का मुनाफा हुआ है। इतना ही नहीं, पिछले तीन सालों में इसने 330 फीसदी का मुनाफा कराया है

अपडेटेड Feb 22, 2024 पर 6:04 PM
साउथ इंडियन बैंक के शेयरों में आज 22 फरवरी को 10 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    South Indian Bank share price : प्राइवेट सेक्टर के साउथ इंडियन बैंक के शेयरों में आज 22 फरवरी को 10 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई। यह स्टॉक 9.71 फीसदी की बढ़त के साथ 35.70 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है। दरअसल, बैंक ने आज अपने राइट्स इश्यू की शर्तों को मंजूरी दे दी। इस खबर के बाद बैंक के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। बैंक का इरादा राइट्स इश्यू के माध्यम से 1151 करोड़ रुपये जुटाने का है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 7,471.09 करोड़ रुपये हो गया है। शर्तों के अनुसार लेंडर 52.31 करोड़ राइट्स शेयर जारी करेगा।

    6 मार्च को खुलेगा South Indian Bank का राइट्स इश्यू

    साउथ इंडियन बैंक का राइट्स इश्यू 6 मार्च को खुलेगा और 20 मार्च को बंद होगा। राइट्स इश्यू का प्राइस ₹22 प्रति शेयर तय किया गया है, जो बुधवार को बैंक के क्लोजिंग प्राइस से करीब 38 फीसदी डिस्काउंट पर है। राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 27 फरवरी तय की गई है। साउथ इंडियन बैंक के शेयरहोल्डर अपने पास मौजूद प्रत्येक चार शेयरों में से एक राइट शेयर प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।


    क्या होता है राइट्स इश्यू

    राइट्स इश्यू के जरिए कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयर बेचकर धन जुटाती है। अगर किसी शख्स के पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर नहीं हैं, तो वह राइट्स इश्यू में भाग लेने के लिए पात्र नहीं है। राइट्स इश्यू के बाद लेंडर का टियर-I रेश्यो पहले के 13.37% से सुधरकर 16.58% हो जाएगा, जबकि बुक वैल्यू 7.2% घटकर ₹31.9 प्रति शेयर हो जाएगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।