South Indian Bank Shares: एक तरफ 12 बड़े बैंको का निफ्टी इंडेक्स निफ्टी बैंक उतार-चढ़ाव के साथ रेड जोन में बंद हुआ है। वहीं दूसरी तरफ स्मॉलकैप साउथ इंडियन बैंक के शेयर इंट्रा-डे में 7 फीसदी से अधिक उछल गए और दिन के आखिरी में यह 6 फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ है। इसके शेयरों में यह शानदार तेजी सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर आई। अब आगे की बात करें तो एनालिस्ट्स के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह 64 फीसदी से अधिक उछल सकता है। आज BSE पर 6.51 फीसदी की बढ़त के साथ 25.51 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 7.10 फीसदी उछलकर 25.65 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।
