Get App

South Indian Bank में कितना दम? Q4 के धमाकेदार रिजल्ट के बाद किस भाव तक चढ़ेगा शेयर

South Indian Bank Shares: पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बाद साउथ इंडियन बैंक के शेयरों को लेकर निवेश की स्ट्रैटेजी क्या हो? क्या इसके शेयर ₹56 तक पहुंच सकते हैं? जानिए इसे लेकर ब्रोकरेज फर्म का क्या कहना है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 10, 2026 पर 9:04 AM
South Indian Bank में कितना दम? Q4 के धमाकेदार रिजल्ट के बाद किस भाव तक चढ़ेगा शेयर
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर South Indian Bank का शुद्ध मुनाफा 19.1% उछलकर ₹407.5 करोड़ और ब्याज से शुद्ध कमाई (NII) 5.4% बढ़कर ₹915.3 करोड़ पर पहुंच गया।

South Indian Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर साउथ इंडियन बैंक के मार्च तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। मौजूदा लेवल से यह करीब 37% उछल सकता है। अभी इसके शेयर के हालत की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 08 मई को बीएसई पर यह 2.06% की गिरावट के साथ ₹40.91 पर है। बैंक के कारोबारी नतीजे की बात करें तो मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इसका शुद्ध मुनाफा 19.1% उछलकर ₹407.5 करोड़ और ब्याज से शुद्ध कमाई (NII) 5.4% बढ़कर ₹915.3 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए रेश्यो मार्च 2026 तिमाही में 2.67% से 1.43% और नेट एनपीए रेश्यो 0.45% से 0.29% पर आ गया।

South Indian Bank पर क्यों है ब्रोकरेज बुलिश?

साउथ इंडियन बैंक के लिए मार्च 2026 तिमाही धमाकेदार रही। इसकी लोन और सीएएसए ग्रोथ मजबूत रही तो स्लिपेज, ग्रास और नेट एनपीए में रॉकेट की स्पीड से सुधार दिखा और 1% से अधिक RoA (रिटर्न ऑन एसेट) भी बना रहा। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक बैंक लगातार अपने लोन मिक्स में बदलाव ला रहा है और अब इसका झुकाव कोर एसएमई और रिटेल की तरफ बढ़ रहा है जिससे NIM (नेट इंटेरेस्ट मार्जिन) को बढ़ावा मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि ऑपरेटिगं एक्सपेंडिचर में उछाल दिख सकता है लेकिन तेज ग्रोथ,एनआईएम में उछाल और बेहतर एसेट क्वालिटी के दम पर RoA करीब 1.1% पर बना रहा सकता है।

इसके अलावा बैंक के बोर्ड ने अगले सीएमडी की तलाश शुरू कर दी है क्योंकि मौजूदा सीएमडी ने अगले कार्यकाल की इच्छा नहीं जताई है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि अंदरूनी तौर पर किसी को प्रमोशन मिलता है तो चल रहा बदलाव जारी रह सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने बैंक के शेयरों का टारगेट प्राइस ₹53 से बढ़ाकर ₹56 कर दिया है। अब रिस्क की बात करें तो एमएसएमई ग्रोथ की सुस्ती और नए सीएमडी की नियुक्ति में किसी दिक्कत से इसे झटका लग सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें