South Korea Market Crashes: इन 3 कारणों से दक्षिण कोरिया के बाजार में मचा कोहराम, एक हफ्ते में 16% गिरा कोस्पी

दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट के बाद कारोबार 20 मिनट तक रोकने का फैसला किया। एक समय कोस्पी 9 फीसदी तक गिर गया था। हालांकि, बाद में गिरावट थोड़ी कम हुई। भारतीय समय के मुताबिक, 2:10 बजे यह 5.81 फीसदी गिरकर 8,411,21 पर चल रहा था

अपडेटेड Jun 26, 2026 पर 2:39 PM
23 जून को कोस्पी 10 फीसदी तक क्रैश कर गया था।

दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक 26 जून को क्रैश कर गया। इसके बाद कुछ देर के लिए कारोबार रोक दिया गया। इसकी वजह टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में बड़ी बिकवाली है। दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनियों के शेयरों में कमजोर सेंटिमेंट का असर शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के बाजार पर भी पड़ा।

दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट के बाद कारोबार 20 मिनट तक रोकने का फैसला किया। एक समय कोस्पी 9 फीसदी तक गिर गया था। हालांकि, बाद में गिरावट थोड़ी कम हुई। भारतीय समय के मुताबिक, 2:10 बजे यह 5.81 फीसदी गिरकर 8,411,21 पर चल रहा था। इस हफ्ते की शुरुआत में भी कोस्पी में बड़ी गिरावट आई थी।

23 जून को कोस्पी 10 फीसदी तक क्रैश कर गया था। यह किसी एक दिन में इस सूचकांक में सबसे ज्यादा गिरावट थी। इस पूरे हफ्ते यह सूचकांक 16 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। इसकी बड़ी वह टेक्नोलॉजी खासकर चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में बड़ी बिकवाली है। 26 जून को भी विदेशी निवेशकों ने कोरिया के बाजार में बड़ी बिकवाली की।


इन कारणों से दक्षिण कोरिया के बाजार में आई गिरावट:

1. AI शेयरों में सेंटीमेंट कमजोर

एआई शेयरों को लेकर मार्केट का सेंटिमेंट बदला है। इस वजह से 16 जून को Samsung Electronics और SK Hynix के शेयर एक समय 10 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। विदेशी निवेशकों ने करीब 3.1 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की। इस बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया। इन दोनों शेयरों की कोस्पी में करीब 60 फीसदी हिस्सेदारी है।

2. एपल ने बढ़ाई कीमतें

दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एपल ने 25 जून को अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया। उसने मेमोरी चिप की कॉस्ट बढ़ने की वजह से ऐसा किया। इसका असर एपल के शेयरों पर 25 जून को पड़ा। शेयर एक समय 6 फीसदी से ज्यादा गिर गए। इससे कंपनी की वैल्यूएशन करीब 250 अरब डॉलर कम हो गई।

यह भी पढ़ें: Vedanta Share Price: वेदांता के लिए जून काफी खराब, इस महीने 22% क्रैश कर चुका है शेयर

3. ओपनएआई के आईपीओ में देर

ओपनएआई के आईपीओ में देर की खबर का भी बाजार के सेंटिमेंट पर खराब असर पड़ा। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनआई ने अपना आईपीओ अगले साल तक टाल देने का प्लान बनाया है। माना जा रहा है कि एआई शेयरों पर दबाव को देखते हुए कंपनी ने ऐसा फैसला किया है। इसका असर इनवेस्टर्स सेंटिंमेंट पर पड़ा।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।