Vedanta Share Price: वेदांता के शेयरों पर 25 जून को बड़ा दबाव दिखा। दूसरे मेटल शेयरों में भी गिरावट आई। इसकी वजह अमेरिकी डॉलर में मजबूती है। डॉलर मजबूत होने पर मेटल शेयरों पर दबाव बढ़ जाता है। कारोबार खत्म होने पर वेदांता का शेयर 3.22 फीसदी गिरकर 273.45 रुपये पर बंद हुआ।
प्रमोटर कंपनी के हिस्सेदारी बेचने से भी गिरा था शेयर
वेदांता के शेयरों में इस हफ्ते की शुरुआत में भी गिरावट आई थी। तब प्रमोटर कंपनी Twin Star Holdings ने ब्लॉक डील के जरिए वेदांता के अपने 1,800 करोड़ मूल्य के शेयर बेचे थे। इससे कंपनी में प्रमोटर की होल्डिंग घटी है। जून का महीना वेदांता के लिए अच्छा नहीं है। इस महीने यह शेयर 22 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। अभी इस महीने में दो कारोबारी दिन बचे हुए हैं। इससे पहले वेदांता के शेयरों में जून 2022 में 30 फीसदी गिरावट आई थी।
टेक्निकल चार्ट्स दे रहे शेयर में कमजोरी के संकेत
चार्ट्स पर वेदांता के शेयर 'ओवरसोल्ड' लेवल के करीब दिख रहे हैं। RSI 30 के नीचे चल रहा है, जिसका मतलब है कि यह स्टॉक ओवरसोल्ड है। चार्ट पर यह शेयर अपने प्रमुख लेवल को तोड़ चुका है। यह अपने 50-डे मूविंग एवरेज (307 रुपये) और 100 डे मूविंग एवरेज (283 रुपये) से नीचे आ चुका है। कंपनी ने हाल में अपने एल्युमीनियम, पावर, ऑयल एंड गैस और आयरन एंड स्टील बिजनेस का डीमर्जर किया है।
10 अरब डॉलर के कंबाइड एबिड्टा का टारगेट
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि वह नई सब्सिडियरी वेदांता प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म्स बना रही है। इसके तहत वेदांता ग्रुप का रियल एस्टेट बिजनेस और उससे संबंधित गतिविधियां आएंगी। ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने आने वाले सालों में 10 अरब डॉलर के कंबाइंड एबिड्टा का टारगेट तय किया है। उन्होंने सीएनबीसी-टीवी18 को बताया था कि ग्रुप का प्लान इक्विटी, डेट और आंतरिक स्रोतों से फंड जुटाने का है। ग्रुप का 20 अरब डॉलर का कैपेक्स प्लान है।
आज बीएसई और एनएसई में मुहर्रम की छुट्टी
26 जून को शेयर बाजार मुहर्रम के मौके पर बंद है। बीएसई और एनएसई में लगातार तीन दिनों तक कारोबार नहीं हुआ। दोनों एक्सचेंज 29 जून यानी सोमवार को खुलेंगे। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में भी सुबह के सत्र का कारोबार नहीं हुआ। 24 जून को शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। कारोबार के अंतिम करीब एक घंटे में सूचकांकों ने अपनी काफी बढ़त गंवा दी। उधर, 26 जून को दक्षिण कोरिया का बाजार एक बार फिर क्रैश कर गया।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।