Spandana Sphoorty Share Price : सुशील केडिया की Call का दमदार कमाल,आज भी यह शेयर 15% ऊपर, अब आगे क्या?

Multibagger Stocks: स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। अब तक एक्सचेंजों पर इसके 55 लाख शेयरों का कारोबार हुआ है जो एक माह के डेली औसत सात लाख शेयरों से बहुत ज्यादा है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 39.81 फीसदी और 1 महीने में 19.11 फीसदी भागा है

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 12:37 PM
Story continues below Advertisement
Spandana Sphoorty : पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 39.81 फीसदी और 1 महीने में 19.11 फीसदी भागा है। वहीं, पिछले तीन महीने में इसने 15.69 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है

Spandana Sphoorty Share Price : स्पंदा स्पूर्ति में बाजार का फोकस बना हुआ था। CNBC-आवाज़ पर कल 7 जनवरी को 10 बजे सुबह के शो में सुशील केडिया ने स्पंदा स्पूर्ति पर खरीद की राय दी थी। वहां से लेकर अब तक ये शेयर 34% भाग चुका है। इस शेयर पर बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि ये शेयर इसके पहले भी फोर बैगर साबित हो चुका है। हो सकता है कि अब ये 300 रुपए वाला शेयर 1800 रुपए पर पहुंच जाए। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए एक दो दिनों में सिगनल का इंतजार करेंगे हो सकता है कि अगले हफ्ते जब हम फिर मिलें तब तक ये 5 बैगर मूव के लिए आगे बढ़ जाए।

इस स्टॉक पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा थी कि इस स्टॉक पर उनकी नज़र बनी हुई और वे बाइंग सिगनल का इंतज़ार कर रहे हैं। अभी यह स्टॉक कंसोलीडेट हो रहा। इस कंसोलीडेशन ये यह स्टॉक 15 से 20 फीसदी तक गिर सकता है। खरीद के अंतिम संकेत मिलने के बाद हम पुष्टि करेंगे। स्टॉक पहले भी फोर बैगर बन चुका है। लेकिन बाद में इसमें गिरावट आई और अब ये फिर से 5 बैगर बनने के लिए तैयार है।

स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो ये शेयर एनएसई पर 12 बजे के आसपस 60.95 रुपए यानी 15.22 फीसदी की बढ़त के साथ 460 रुपए के आसपास दिख रहा है। स्टॉक का दिन का हाई 472 रुपए और 52 वीक हाई 1,243.20 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 9,760,000 शेयर और मार्केट कैप 3,286 करोड़ रुपए के आसपास है। आज स्टॉक को ओपनिंग 404 रुपए पर हुई थी। वहीं, कल ये 400.45 रुपए पर बंद हुआ था। स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। अब तक एक्सचेंजों पर इसके 55 लाख शेयरों का कारोबार हुआ है जो एक माह के डेली औसत सात लाख शेयरों से बहुत ज्यादा है।


गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

स्पंदना स्फूर्ति के शेयर पिछले दिन 20 फीसदी के ऊपर सर्किट पर बंद हुए थे। इसके अलावा कर इसमें अब तक की हाइएस्ट ट्रेडिंग वॉल्यूम भी देखने को मिली थी। कल इस शेयर में 10 हफ़्तों की सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त देखने को मिली थी।

पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 39.81 फीसदी और 1 महीने में 19.11 फीसदी भागा है। वहीं, पिछले तीन महीने में इसने 15.69 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। इस साल 1 जनवरी से अब तक इस शेयर ने 39.44 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 1 साल में इसने 61.92 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि पिछले तीन साल में इसने 15.80 फीसदी पॉजिटिव रिटर्न दिया है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।