Get App

Spice Islands Industries: 5 टुकड़ों में बंटेगा शेयर, 2 साल में 1000% और 5 साल में 8700% चढ़ा

Spice Islands Industries: स्पाइस आइलैंड्स इंडस्ट्रीज का पुराना नाम स्पाइस आइलैंड्स अपैरल्स लिमिटेड था। शेयर में 27 अगस्त को गिरावट है। जून 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 17.83 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singhअपडेटेड Aug 27, 2026 पर 4:27 PM
Spice Islands Industries: 5 टुकड़ों में बंटेगा शेयर, 2 साल में 1000% और 5 साल में 8700% चढ़ा
Spice Islands Industries एक डायवर्सिफाइड एंटरप्राइज है।

स्पाइस आइलैंड्स इंडस्ट्रीज का स्टॉक 5 छोटे टुकड़ों में टूटने वाला है। कॉरपोरेट एक्शन के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बंट जाएगा। स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 28 अगस्त 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, उनके शेयर स्प्लिट हो जाएंगे।

स्पाइस आइलैंड्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक डायवर्सिफाइड एंटरप्राइज है। इसकी FMCG, हॉस्पिटैलिटी और क्लीन मोबिलिटी के क्षेत्रों में मौजूदगी है। FMCG सेक्टर में इसका एक कार्बोनेटेड बेवरेज ब्रांड Rogers 1837 है। साथ ही एक स्नैक ब्रांड Procketrz है। इसके अलावा कंपनी के गुजरात के द्वारका और सोमनाथ में होटल और रिजॉर्ट हैं। सब्सिडियरी Ferry Automotive Pvt. Ltd. के जरिए इसका एक इलेक्ट्रिक टूव्हीलर Scooterr भी है।

स्पाइस आइलैंड्स इंडस्ट्रीज का पुराना नाम स्पाइस आइलैंड्स अपैरल्स लिमिटेड था। शेयर में 27 अगस्त को गिरावट है। शेयर BSE पर 482.95 रुपये पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 549 रुपये और एडजस्टेड लो 70.55 रुपये है।

5 साल में Spice Islands Industries का शेयर 8700 प्रतिशत चढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें