Get App

IndiGo की उड़ानें कैंसिल होने से SpiceJet फायदे में, 14% तक उछला शेयर; लगातार दूसरे दिन तेजी

SpiceJet Share Price: 2 ट्रेडिंग सेशन में शेयर 7 प्रतिशत चढ़ चुका है। मार्केट कैप 4100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। 8 दिसंबर को इंडिगो का शेयर BSE पर लगभग 7 प्रतिशत तक नीचे आया। इंडिगो की फ्लाइट्स सोमवार को लगातार 7वें दिन कैंसिल हुईं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 4:29 PM
IndiGo की उड़ानें कैंसिल होने से SpiceJet फायदे में, 14% तक उछला शेयर; लगातार दूसरे दिन तेजी
इंडिगो की फ्लाइट्स में बड़े पैमाने पर चल रही दिक्कतों का SpiceJet को फायदा मिल रहा है।

विमानन कंपनी स्पाइसजेट के लिए 8 दिसंबर का दिन काफी अच्छा रहा। दिन में BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 14 प्रतिशत तक चढ़कर 35.50 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 4.4 प्रतिशत बढ़त के साथ 32.50 रुपये पर सेटल हुआ। स्पाइसजेट के शेयर में बढ़त का यह लगातार दूसरा कारोबारी सेशन है। कंपनी को अपनी कॉम्पिटीटर इंडिगो की फ्लाइट्स में बड़े पैमाने पर चल रही दिक्कतों का फायदा मिल रहा है। पिछले लगातार 7 दिन से इंडिगो की काफी फ्लाइट या तो कैंसिल हुई हैं। कई फ्लाइट रीशेड्यूल भी की गई हैं। हजारों यात्रियों को हो रही भारी परेशानी से इंडिगो के लिए सेंटिमेंट बिगड़ा है।

इसका फायदा मिलने से स्पाइसजेट का मार्केट कैप 4100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। हालांकि साल 2025 में अभी तक यह 42 प्रतिशत और 6 महीनों में 21 प्रतिशत नीचे आ चुका है। कंपनी में 18 नवंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास 30.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

अप्रैल 2026 तक 8 ग्राउंडेड बोइंग को सर्विस में लाना चाहती है SpiceJet

नवंबर की शुरुआत में, स्पाइसजेट ने कहा था कि उसे उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक उसका ऑपरेशनल फ्लीट दोगुना हो जाएगा। स्पाइसजेट अप्रैल 2026 तक अपने 8 ग्राउंडेड बोइंग विमानों को वापस सर्विस में लाना चाहती है। दो पहले ही फ्लीट में शामिल हो चुके हैं, दिसंबर 2025 खत्म होने तक दो और विमानों को ग्राउंडिंग से हटाकर फ्लीट में शामिल किया जाएगा। बाकी 4 को 2026 की गर्मियों की शुरुआत तक वापस लाने की योजना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें