SpiceJet Share Price: सस्ती हवाई सेवाएं मुहैया कराने वाली घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट के शेयरों में आज खरीदारी का अच्छा रुझान दिख रहा है। इसकी वजह ये है कि कंपनी क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाने वाली है। फंड जुटाने के इस प्रस्ताव पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 23 जुलाई की बैठक में फैसला होगा। कंपनी ने अपने इस प्लान के बारे में आज 19 जुलाई को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है। इसका स्पाइसजेट के शेयरों पर अच्छा पॉजिटिव असर दिखा। आज BSE पर यह 1.99 फीसदी की बढ़त के साथ 56.38 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.40 फीसदी उछलकर 58.27 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।
