SpiceJet का शेयर 4 दिनों में 21% मजबूत, लगातार चौथी बार हिट हुआ अपर सर्किट

SpiceJet Share Price: सोमवार को स्पाइसजेट स्टॉक का ट्रेडेड वॉल्यूम लगभग 21.2 करोड़ शेयरों के अपने 20-दिन के औसत के बराबर था। शेयर एक साल में 70 प्रतिशत, 6 महीनों में 60 प्रतिशत और 3 महीनों में 50 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आया है

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 4:32 PM
Story continues below Advertisement
लगातार जारी वित्तीय संकट और हालिया कानूनी झटकों के बावजूद SpiceJet शेयर बढ़त दर्ज कर रहा है।

विमानन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) के शेयरों में 13 अप्रैल को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी है। शेयर में लगातार चौथे कारोबारी दिन 5 प्रतिशत बढ़त के साथ अपर सर्किट हिट हुआ। बाद में शेयर BSE पर 12.83 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1900 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। 4 दिनों में शेयर 21 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हो चुका है। लगातार जारी वित्तीय संकट और हालिया कानूनी झटकों के बावजूद शेयर बढ़त दर्ज कर रहा है।

इस रैली के साथ-साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी ज्यादा रहा है। सोमवार को स्पाइसजेट स्टॉक का ट्रेडेड वॉल्यूम लगभग 21.2 करोड़ शेयरों के अपने 20-दिन के औसत के बराबर था। यह इस स्टॉक में लगातार ज्यादा हलचल और खरीद की दिलचस्पी का संकेत देता है।

SpiceJet का शेयर 3 महीनों में हुआ आधा


स्पाइसजेट के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी का शेयर एक साल में 70 प्रतिशत, 6 महीनों में 60 प्रतिशत और 3 महीनों में 50 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 56.80 रुपये और एडजस्टेड लो 9.53 रुपये है। इस साल फरवरी महीने में स्पाइसजेट में ब्लॉक डील के जरिए करीब 8.4 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का लेनदेन हुआ था।

हाल में $80 लाख के बकाया पर UK के कोर्ट से मिला झटका

UK के एक कोर्ट ने स्पाइसजेट को 3 इंजनों के लिए बकाया किराए और रखरखाव शुल्क के मद में विमान इंजन लीज पर देने वाली एक कंपनी को लगभग 80 लाख डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है। लंदन की कमर्शियल कोर्ट ने Sunbird France 02 SAS के पक्ष में एक समरी जजमेंट दिया। यह फैसला बकाया किराए और मेंटेनेंस के पैसों के मामले में आया, जिसमें कोर्ट ने पाया कि स्पाइसजेट के पास बचाव का कोई ठोस आधार नहीं था।

यह बकाया जनवरी 2022 से न चुकाए गए किराए और नवंबर 2020 से न दिए गए मेंटेनेंस चार्ज से जुड़ा है। विमान इंजन लीज पर देने वाली कंपनी ने जुलाई 2022 में डिफॉल्ट नोटिस जारी किए थे और 2022 के आखिर से 2023 के बीच 3 इंजन वापस ले लिए थे।

कंपनी की वित्तीय सेहत

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी ने स्टैंडअलोन बेसिस पर 269.27 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया। एक साल पहले इसने 24.97 करोड़ रुपये का प्रॉफिट बिफोर टैक्स देखा था। तिमाही के दौरान स्पाइसजेट की कुल इनकम घटकर 1,522.81 करोड़ रुपये रह गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 1,650.67 करोड़ रुपये थी।

Puravankara Share Price: रियल एस्टेट कंपनी का शेयर बना रॉकेट! गिरते बाजार में 17% तक चढ़कर मचाई धूम; FY26 में बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।