Spotlight stocks : ASTRAL जोरदार तेजी के लिए तैयार, USL में भी तेजी के संकेत कायम

Big Stocks : अनुज ने कहा कि जोमैटो पर Goldman Sachs का नजरिया बुलिश है। इस स्टॉक में उसकी खरीदारी की राय है। अनुज ASTRAL को लेकर भी बुलिश हैं। उनका कहना है कि शेयर का प्राइस एक्शन अच्छा है। इसमें लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड कायम है। 2.5 साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है

अपडेटेड Jun 25, 2024 पर 11:27 AM
HDFC बैंक पर BERNSTEIN ने O-P रेटिंग देते हुए 2100 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि 4 साल में स्टॉक का RoA 1.8 फीसदी से 2.1 फीसदी रहना संभव है

Big Stocks : बाजार में आज किन शेयरों में देखने को मिल सकती है हलचल और किन शेयरों पर रहना चाहिए फोकस इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज के कारोबारी सत्र में जोमैटो, हैप्पिएस्ट माइंडस और HDFC बैंक पर फोकस होना चाहिए। इसके अलावा ASTRAL और USL में भी तेजी देखने को मिल सकती है।

फोकस में जोमैटो (ग्रीन सिगनल)

अनुज ने कहा कि जोमैटो पर Goldman Sachs का नजरिया बुलिश है। इस स्टॉक में उसकी खरीदारी की राय है। ब्रोकरेज ने स्टॉक के के लिए 240 रुपए का टारगेट दिया है। जोमैटो की बाजार हिस्सेदारी अब 56-57 फीसदी हो गई है। जोमैटो की हिस्सेदारी में 2 फीसदी की बढ़त हुई है। ये जानकारी स्विगी के डिस्क्लोजर से मिली है। जोमैटो का स्केल अपने करीब प्रतियोगी से 50 फीसदी ज्यादा हो सकता है। स्विगी का एडजेस्टेड EBITDA घाटा कम हो रहा है, लेकिन जोमैटो से ज्यादा है। कैलेंडर ईयर 2023 की दूसरी छमाही से ही जोमैटो मुनाफे में है।


हैप्पिएस्ट माइंडस पर नजर (रेड सिगनल)

कंपनी के प्रोमोटर अशोक सूटा ने ब्लॉक डील में अपनी 6 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। यह ब्लॉक डील करीब 755 करोड़ रुपए की है। इसकी फ्लोर प्राइस 10 फीसदी डिस्काउंट के साथ 826 रुपए प्रति शेयर तय की गई है। मार्च 2024 तक अशोक सूटा की हिस्सेदारी 50.13 फीसदी थी।अशोक सूटा हिस्सेदारी 40 फीसदी से नीचे नहीं लाएंगे।

HDFC बैंक पर BERNSTEIN बुलिश (ग्रीन सिगनल)

HDFC बैंक पर BERNSTEIN ने O-P रेटिंग देते हुए 2100 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि 4 साल में स्टॉक का RoA 1.8 फीसदी से 2.1 फीसदी रहना संभव है। RoA में सुधार के पीछे के तर्क ये हैं कि लोन मिक्स में सुधार देखने को मिल रहा है। इससे कॉस्ट ऑफ फंड कम हो सकती है और मार्जिन में सुधार की उम्मीद है।

ASTRAL

अनुज ASTRAL को लेकर बुलिश हैं। उनका कहना है कि शेयर का प्राइस एक्शन अच्छा है। इसमें लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड कायम है। 2.5 साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। कल करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला था। स्टॉक का भाव नए शिखर के जोन में पहुंच गया है। स्टॉक का वॉल्यूम और OI शिखर पर है। वायदा में दूसरे दिन भी लॉन्ग सौदे बने हैं।

निफ्टी अब बैंक निफ्टी से ज्यादा मजबूत, मिडकैप्स में जोरदार मोमेंटम, हर गिरावट पर करें खरीदारी

USL

अनुज USLको लेकर भी बुलिश हैं। उनका कहना है कि इस स्टॉक में इस महीने जोरदार मोमेंटम देखने को मिला है। स्टॉक ने 3 महीने की रेंज से ब्रेकआउट दिया है। इसने 16 साल से ज्यादा का राइजिंग चैनल पार कर लिया है। कल इस स्टॉक में तीन गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला था। स्टॉक के भाव नए शिखर पर पहुंच गए हैं। वायदा में स्टॉक में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।