Spotlight Stocks : बर्जर पेंट्स और ONGC में रहेगा एक्शन, जोमैटो और PVR INOX कराएंगे जोरदार कमाई

Spotlight Stocks : अनुज का कहना है कि क्रूड में नरमी से कंपनी को फायदा होगा। शुक्रवार को शेयर में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। 200 DMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा

अपडेटेड Aug 19, 2024 पर 9:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल जोमैटो के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि आज इस शेयर पर नजर रखनी चाहिए।

बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई हैं। सेंसेक्स- निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं। निफ्टी 24600 के पार खुला है। ONGC, BPCL, Shriram Finance, NTPC और Hindalco निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं HUL, Infosys, Bajaj Auto, HDFC Life और Maruti Suzuki निफ्टी के टॉप लूजर हैं। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने कहा कि इन स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दे रहें है। आइए डालते हैं इनपर एक नजर।

BERGER PAINTS (GREEN)

अनुज का कहना है कि क्रूड में नरमी से कंपनी को फायदा होगा। शुक्रवार को शेयर में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। 200 DMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। एक तिमाही के निचले स्तर पर IV है। 3 दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिला।


तेल-गैस शेयर (GREEN)

अनुज सिंगल ने कहा कि OIL India और ONGC पर नजर रखें। 17 अगस्त से क्रूड पर विंडफॉल टैक्स `4,600 से घटकर 2100/टन आया.। डीजल, ATF और पेट्रोल पर जीरो ड्यूटी कायम रहेगी। अनुज सिंघल ने कहा कि ब्रेंट के $80/bbl से नीचे रहने से HPCL, BPCL, IOC जैसे स्टॉक पॉजिटिव रहेंगे। क्रूड की नरमी से एशियन पेंट, पिडिलाइट इन दोनों स्टॉक को फायदा मिलेगा। रॉ मटिरियल में 60% लागत क्रूड की है।

PVR INOX 

स्त्री-2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। पहले 4 दिन में भारत में कलेक्शन 190 करोड़ रुपये के पार पहुंचा है। शुक्रवार को शेयर में शानदार प्राइस एक्शन देखने को मिला था और यह 200 DMA के ऊपर निकलने में कामयाब रहा था। स्टॉक में तीन गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। 3 दिनों के शॉर्ट बिल्डअप के बाद शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है।

जोमैटो (GREEN)

अनुज सिंघल जोमैटो के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि आज इस शेयर पर नजर रखनी चाहिए। ब्रोकरेज फर्म UBS ने शेयर पर तेजी की राय दी है और इसका टारगेट प्राइस 260 से बढ़ाकर 320 रुपये किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q1 में मजबूत क्विक कॉमर्स GMV ग्रोथ नजर आई। Q1 में फूड डिलिवरी में 27% की अच्छी ग्रोथ रही। दोनों सेगमेंट में अनुमान से अच्छी ग्रोथ और मार्जिन रहा। Q1 FY26-28 के लिए क्विक कॉमर्स GMV अनुमान 20-30% बढ़ा है। फूड डिलिवरी के लिए अनुमान में 2-3% की बढ़त रही । जबकि कंपनी FY27 EV/EBITDA Of 35x पर ट्रेड कर रही है। भारतीय कंज्यूमर/रिटेल कंपनियां औसतन 30x पर ट्रेड कर रही है। जोमैटो में ग्रोथ और मार्जिन में विस्तार की अच्छी संभावना नजर आ रही है । लिहाजा इस स्टॉक में खरीदारी की जा सकती है।

मारुति (Neutral)

अनुज सिंघल मारुति सुजुकी पर न्यूट्रल नजरिया रख रहें है। उनका कहना है कि मुनाफे को लेकर खराब खबर आई है। लेकिन गैप डाउन पर इस शेयर को मत बेचिए। उनका कहना है कि प्रोविजनिंग बढ़ने से Q2 मुनाफे पर असर देखने को मिलेगा। डेफर्ड टैक्स में `850 Cr की बढ़ोतरी रहेगी। सिर्फ एक बार मुनाफे पर चोट पड़ेगी। डेट MF पर इंडेक्सेशन फायदा घटने का असर स्टॉक पर दिखेगा। सालाना मुनाफे के 6% के बराबर असर है।

सबसे बड़े बुल मार्केट के दौर में भारतीय बाजार, नए हाई के लिए निवेशक हो जाएं तैयार : अनुज सिंघल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।