Big Stocks : बजट के दिन सेंसेक्स-निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच सपाट कारोबार कर रहे हैं। तेल-गैस और मेटल शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1-1 फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, एलएंडटी, टाटा कंज्यूमर, अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं, जबकि श्रीराम फाइनेंस, ओएनजीसी, एलटीआईमाइंडट्री, हिंडाल्को और बीपीसीएल में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आ रही है।
आज किन शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है और कहां हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज फेडरल बैंक और ICICI लोम्बॉर्ड में अच्छा एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, क्रॉम्प्टन और ल्युपिन में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
फोकस में फेडरल बैंक (ग्रीन सिगनल)
अनुज का कहना है कि KVS मणियन को फेडरल बैंक का MD & CEO नियुक्त किया गया है। KVS मणियन की नियुक्ति 3 साल के लिए हुई है। 30 अप्रैल को बिग स्टॉक में जिक्र किया गया था। 30 अप्रैल को KVS मणियन के फेडरल बैंक में जाने की संभावना जताई थी। वहां से शेयर 20 फीसदी भाग चुका है। अगर शेयर में 10 फीसदी का गैप-अप हो तो चेज ना करें। ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आ सकती है। कोई भी MD&CEO पहले दिन से ही असर नहीं डालेगा।
ICICI Lombard पर फोकस (ग्रीन सिगनल)
Kotak Inst Eqt ने रेटिंग अपग्रेड की है। स्टॉक की रेटिंग SELL से अपग्रेड करके ADD की गई है। टार्गेट भाव बढ़ाकर 2000 रुपए किया गया है। 1QFY25 में कंपनी के मजबूत नतीजे देखने को मिले हैं। ऊंचे कैपिटल गैंस और मजबूत बिजनेस ट्रेंड से नतीजे अच्छे रहे हैं। हेल्थ में बढ़ते निवेश और बॉन्ड मार्केट में तेजी का फायदा मिलना चाहिए। कल पोजिशनिंग की वजह से शेयर नहीं चला था।
क्रॉम्प्टन के शेयर में कल अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। स्टॉक डेढ़ महीने की रेंज पार करने की कोशिश कर रहा है। करीब 3 साल का चैनल पार होने के कगार पर है। 4 दिनों से 60% से ज्यादा की औसत डिलिवरी दिखी है। भाव और OI साल के शिखर पर हैं। कल वायदा में जोरदार लॉन्ग बिल्डअप दिखा था।
ल्यूपिन के शेयर में जोरदार मोमेंटम है। दूसरे महीने तेजी का मूड कायम है। 9 साल का चैनल पार हो रहा है। कल दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला था। पहली बार पिछले साल 22 जून को 875 रुपए पर स्पॉटलाइट में आया था। 17 अक्टूबर, एक जनवरी, 14 फरवरी, 10 जुलाई को भी स्पॉटलाइट में आया था। पिछले साल जून से शेयर दोगुने से ज्यादा बढ़ा है। OI साल के शिखर पर है। वायदा में लॉन्ग बने हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।