Spotlight Stocks:कल के कंसोलिडेशन के बाद आज बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी जहां 24600 के ऊपर खुला हैं वहीं सेंसेक्स में 80500 के ऊपर नजर आ रहा हैं। इस बीच बीएसई का मिड- स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान में कामकाज कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी 50,417.25 के स्तर पर नजर आ रहा हैं। बता देंकि BPCL, Hero MotoCorp, TCS, IndusInd Bank और UltraTech Cement निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं ONGC, Bharti Airtel, Cipla, HCL Tech और ITC निफ्टी के टॉप लूजर हैं। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने 2 शेयरों का चुनाव किया है। आइए डालते है उनपर एक नजर।
अनुज सिंघल ने आज Spotlight Stocks के तौर पर दो कमोडिटी सेगमेंट के शेयरों का चुनाव किया है। पहला टाटा स्टील और दूसरा रेमको सीमेंट। उनका कहना है कि टाटा स्टील का चार्ट ऐसे लेवल पर है जहां रिस्क और रिवॉर्ड दोनों ही डिफाइड होते है।
अनुज सिंघल का कहना है कि शेयर में अच्छा रिवर्सल दिखने को मिल रहा है। स्टॉक ने 50 और 100 DMA पार किया है। कल करीब 7 गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। बता दें कि स्टॉक में काफी मजबूत नजर आ रहा है। IVs एक तिमाही के निचले स्तर पर है । स्टॉक का प्राइस पैटर्न काफी अच्छा है। वायदा में लॉन्ग सौदे बने है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।