SS Retail IPO Listing: कई ब्रांड्स के मोबाइल-टीवी और एक्सेसरीज बेचने वाली एसएस रिटेल के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 107 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹424 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹639.10 और NSE पर ₹624.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 51% का लिस्टिंग गेन (SS Retail Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए लेकिन फिर यह संभल भी गया।
