अर्निंग ग्रोथ और ग्रीन एनर्जी यूनिट की लिस्टिंग से NTPC के स्टॉक को मिलेगी रफ्तार

देश की सबसे बड़ी पावर कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) आक्रामक तरीके से रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में निवेश कर रही है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में NTPC का ग्रुप कैपिटल एक्सपेंडिचर 32.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 17,474 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि में कंपनी का ग्रुप कैपिटल एक्सपेंडिचर 76 पर्सेंट बढ़कर 14,040 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का करेंट मार्केट प्राइस (CMP) 400 रुपये और स्टॉक रेटिंग 'ओवरवेट' है। कंपनी का मार्केट कैपिटल 3,88,739 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 7:23 PM
Story continues below Advertisement
NTPC के कुल उत्पादन में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी 4,000 मेगावाट है।

देश की सबसे बड़ी पावर कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) आक्रामक तरीके से रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में निवेश कर रही है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में NTPC का ग्रुप कैपिटल एक्सपेंडिचर 32.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 17,474 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि में कंपनी का ग्रुप कैपिटल एक्सपेंडिचर 76 पर्सेंट बढ़कर 14,040 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का करेंट मार्केट प्राइस (CMP) 400 रुपये और स्टॉक रेटिंग 'ओवरवेट' है। कंपनी का मार्केट कैपिटल 3,88,739 करोड़ रुपये है।

कंपनी अपने ग्रोथ प्लान के तहत रिन्यूएबल पावर सेक्टर में निवेश करना चाहती है। संबंधित तिमाही में ग्रुप ने 2,619 मेगावाट की एनर्जी की क्षमता को जोड़ा है। कंपनी का मौजूदा पावर उत्पादन क्षमता 76,000 मेगावाट है। NTPC का मकसद 2032 तक बढ़ाकर इसे तकरीबन 1,32,000 मेगावाट करना है। इस टारगेट का बड़ा हिस्सा रिन्यूएबल स्रोतों से हासिल किया जाएगा।

NTPC के कुल उत्पादन में रिन्यूएबल की हिस्सेदारी 4,000 मेगावाट है, जबकि उसकी योजना 2027 के आखिर तक यह हिस्सेदारी बढ़ाकर 19,400 मेगावाट करने की है। इसके अलावा, NTPC ने डायवर्सिफिकेशन स्ट्रैटेजी के तहत न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स डिवेलप करने के लिए NPCIL के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाया है और इसकी अनुमानित लागत 42,000 करोड़ रुपये है। कंपनी ने बार्क के साथ मिलकर स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) टेक्नोलॉजी पर भी काम करने का फैसला किया है।


निकट भविष्य में कंपनी के शेयरों की संभावना बेहतर नजर आती है। NTPC (ग्रुप लेवल पर) की योजना कैपिटल एक्सपेंडिचर

के तौर पर 22,700 करोड़ रुपये खर्च करने की है, जिससे ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, ग्रुप की कंपनियों और ज्वाइंट वेंचर के योगदान से भी कंपनी को सहारा मिलेगा।

FY25 की दूसरी तिमाही की परफॉर्मेंस एनालिसिस

सितंबर 2024 तिमाही में NTPC के रेवेन्यू में 0.6 पर्सेंट की गिरावट रही, जबकि ग्रॉस जेनरेशन सालाना आधार पर 2.03 पर्सेंट गिरकर 88.463 अरब यूनिट हो गया। इस दौरान कंपनी का कोयला आधारित प्लांट का PLF घटकर 72.3 पर्सेंट हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 75.8 था। बहरहाल, कंपनी को कोयले की कीमतों में गिरावट और कैप्टिल कोल पर निर्भरता में कमी का फायदा मिलेगा। बहरहाल, अर्निंग पर दबाव के बावजूद कंपनी के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 14.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही। फिलहाल कंपनी का स्टॉक 400 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो फिस्कल ईयर 2026 की अनुमानित बुक वैल्यू का तकरीबन दोगुना है। अर्निंग संभावनाओं और NTPC ग्रीन एनर्जी की संभावित लिस्टिंग से कंपनी के स्टॉक को सहारा मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।