स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने FY25 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 94 फीसदी बढ़कर 3.02 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 1.55 करोड़ रुपये था। इस बीच शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 9 फीसदी तक की मजबूत रैली देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 2.10 फीसदी की बढ़त के साथ 51.52 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। सेमी-अर्बन और रूरल फोकस्ड होम फाइनेंस कंपनी का मार्केट कैप 405.88 करोड़ रुपये है।
