Get App

जून सीरीज के सितारे: ये स्टॉक्स करा सकते है आपकी जोरदार कमाई, क्या है आपके पास

मई एक्सपायरी के दिन बाजार दायरे में कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी 15300 के ऊपर टिका है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2021 पर 3:54 PM
जून सीरीज के सितारे:  ये स्टॉक्स करा सकते है आपकी जोरदार कमाई, क्या है आपके पास

मई एक्सपायरी के दिन बाजार दायरे में कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी 15300 के ऊपर टिका है लेकिन निफ्टी बैंक पर हल्का दबाव बना हुआ है।  इस सीरीज में निफ्टी और निफ्टी बैंक ने करीब 3 परसेंट के रिटर्न दिए है। वहीं मिडकैप में  खरीदारी दिख रही है।

बाजार के लिए मई सीरीज जहां शानदार साबित रही है । वहीं जून सीरीज में कौन से शेयर निवेशकों को मालामाल करने की क्षमता रखते है। इसपर बाजार दिग्गजों ने अपनी राय दी है लेकिन सबसे पहले हम जून सीरीज के ऐतिहासिक आंकड़ों पर डालते है कि जून सीरीज ने बाजार में कैसा प्रदर्शन किया है।

ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डाले तो जून सीरीज ने निवेशकों को अच्छे रिटर्न दिए है। साल 2015 में जून सीरीज ने 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी जबकि 2016 में 2.5 फीसदी की बढ़त दिखाई थी। हालांकि  साल 2018-19 में बाजार में जून सीरीज नेगेटिव रिटर्न दिया था लेकिन साल 2020 में जून सीरीज ने 9.2 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया था।


MAYURESH JOSHI की पसंद

MAYURESH JOSHI  ने RK FORGING में 745 रुपये के टार्गेट के इसमें खरीदारी की सलाह दी है। इस स्टॉक में 620का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

ASIT BARAN PATI की पसंद

ASIT BARAN PATI  ने BAJAJ FINANCE में 6700 रुपये के टार्गेट के इसमें खरीदारी की सलाह दी है। इस स्टॉक में 5500 का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें