SBI का होम लोन हुआ महंगा, जानिए कितनी हुई ब्याज दर

SBI की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार नई 6.95 प्रतिशत की ब्याज दर एक अप्रैल से प्रभावी हो गई है

अपडेटेड Apr 05, 2021 पर 5:31 PM
Story continues below Advertisement

देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने होम लोन पर ब्याज दर को बढ़ाकर 6.95 प्रतिशत कर दिया है। नई दरें एक अप्रैल से लागू हो गई हैं। इस संशोधन के साथ ही 6.70 प्रतिशत की निचली ब्याज दर की सीमित अवधि की व्यवस्था 31 मार्च को समाप्त हो गई है।

SBI ने सीमित अवधि के लिए 75 लाख रुपये तक का होम लोन 6.70 प्रतिशत ब्याज पर देने की पेशकश की थी। वहीं, 75 लाख से पांच करोड़ रुपये के होम लोन पर ब्याज दर 6.75 प्रतिशत थी।

SBI की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार नई 6.95 प्रतिशत की ब्याज दर एक अप्रैल से प्रभावी हो गई है। नई दरें सीमित अवधि की पेशकश की तुलना में 0.25 प्रतिशत अधिक हैं। SBI द्वारा होम लोन की न्यूनतम दरों को बढ़ाए जाने के बाद अन्य बैंक भी इसी तरह कदम उठा सकते हैं।

बैंक ने होम लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क भी लगाया है। यह लोन की राशि का 0.40 प्रतिशत और माल एवं सेवा कर (GST) के रूप में होगा। प्रोसेसिंग शुल्क न्यूनतम 10,000 रुपये और अधिकतम 30,000 रुपये (और GST) होगा। पिछले महीने SBI ने होम लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क 31 मार्च तक माफ करने की घोषणा की थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।