बाजार में अब आगे के लिए क्या हो निवेश रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि अब तक स्टॉप-लॉस बढ़ाकर पोजीशन में बने रहने की स्ट्रैटेजी ने अच्छा काम किया है। निफ्टी में लॉन्ग में बने रहें और पिछले दिन के निचले स्तर का स्टॉप-लॉस रखें। आज के लिए, लॉन्ग सौदों में 24,281 का सख्त स्टॉप-लॉस रखें। अगर स्टॉप-लॉस हिट भी होता है, तब भी निफ्टी ने 800-900 अंकों का मुनाफा कमाकर दिया है। नए पोजीशनल लॉन्ग के लिए 23,800 तक की गिरावट का इंतजार करें।
आज शुक्रवार है, पिछले शुक्रवार को भी मुनाफावसूली हुई थी। आसान ट्रेड अब खत्म हो रहे हैं, अब शेयरों पर फोकस बढ़ाना होगा। तिमाही अपडेट और नतीजे बाजार के लिए अगला बड़ा ट्रिगर हैं। जुलाई के आखिरी हफ्ते में बजट आना संभव है। ये बाजार का सबसे बड़ा ट्रिगर साबित होगा।
निफ्टी पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि इसके लिए पहला सपोर्ट 24,281 (कल का निचला स्तर) पर और बड़ा सपोर्ट 24,115 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। इसका पहला रजिस्टेंस 24,401 (ऑल टाइम हाई) पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,500 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। पोजीशनल लॉन्ग सौदों का स्टॉप-लॉस बढ़ाकर 24,281 पर लाएं। डे ट्रेडर्स के लिए खरीदारी का जोन 24,150-24,200 है। स्टॉप-लॉस 24115 पर रखें। कल का निचला स्तर 24,281 टूटा तो शॉर्ट के मौके भी बनेंगे। बिकवाली का जोन 24,300-24,350 है। बिकवाली से सौदों के लिए स्टॉपलॉस 24,401 पर रखें।
अनुज का कहना है कि इंडेक्स लेवल पर निफ्टी बैंक में कोई ट्रेड नहीं दिख रहा है। आज बैंकों को अलग से ट्रेड करें। इंडेक्स की बेसिक रेंज 52,800-53,350 है। निफ्टी बैंक में आज जोरदार उतार-चढ़ाव संभव है। पिछले 3 दिनों से हम निफ्टी बैंक से दूर रहने को कह रहे हैं। ये सलाह अब भी कायम है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।