Get App

Steelman Telecom के शेयरों में 20% का अपर सर्किट, कंपनी को Reliance Jio से मिला बड़ा ऑर्डर

Steelman Telecom को मिले इस ऑर्डर में इनडोर स्मॉलसेल सिस्टम, इनडोर और आउटडोर वाई-फाई और एंटरप्राइज यूबीआर (यूनिवर्सल ब्रॉडबैंड रेडियो) साइटों को बनाए रखने के लिए फ्रंटएंड, बैकएंड और सुपरवाइजर कर्मियों की एक टीम प्रोवाइड करना शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2024 पर 3:53 PM
Steelman Telecom के शेयरों में 20% का अपर सर्किट, कंपनी को Reliance Jio से मिला बड़ा ऑर्डर
स्टीलमैन टेलीकॉम के शेयरों में आज 4 दिसंबर को 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया।

Steelman Telecom share: स्टीलमैन टेलीकॉम के शेयरों में आज 4 दिसंबर को 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इस समय यह स्टॉक BSE पर 154.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (Jio) से 147 करोड़ रुपये का बड़ा वर्क ऑर्डर हासिल किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 149.79 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 204.80 रुपये और 52-वीक लो 114.05 रुपये है।

Steelman Telecom को मिले ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

स्टीलमैन टेलीकॉम को मिले इस ऑर्डर में इनडोर स्मॉलसेल सिस्टम, इनडोर और आउटडोर वाई-फाई और एंटरप्राइज यूबीआर (यूनिवर्सल ब्रॉडबैंड रेडियो) साइटों को बनाए रखने के लिए फ्रंटएंड, बैकएंड और सुपरवाइजर कर्मियों की एक टीम प्रोवाइड करना शामिल है।

यह कॉन्ट्रैक्ट तीन साल तक चलेगा और इसके लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की तैनाती की जरूरत होगी, जो टूल्स, इक्विपमेंट और पर्सनल प्रोटेक्टिव गियर से लैस हों, जैसा कि प्रोजेक्ट की देखरेख करने वाले इंजीनियर-इन-चार्ज टीम द्वारा स्पेसिफाइड किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें